फिरोजाबाद: मां की हत्या कर बेटियों ने उठाया ये खौफनाक कदम, चार दिन बाद तीनों के इस हालत में मिले शव

फिरोजाबाद, जून 06: खबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से है। यहां दो बेटियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, दो बेटियों ने अपनी मां के सिर पर प्रहार कर की हत्या कर दी। फिर मां की ही साड़ी से दोनों बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन बाद घर से दुर्गंध महसूस हुई, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरावजा तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

firozabad news: daughters extreme step after lost life her mother

यह घटना फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नारखी धौंकल की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, विमला देवी उर्फ विमलेश अपनी दो बेटियों 24 वर्षीय ममता और 20 वर्षीय रेनू के साथ एक मकान में रहती थीं। उनका पति वेदराम रजावली पुलिस चौकी के पास अलग रहता है। वह मजदूरी करता है। बता दें कि उनके तीन बेटे अलग-अलग जगह रहते हैं। शनिवार देर शाम मकान से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष नारखी केके तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने जब मकान का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। जमीन पर मां का शव पड़ा था जबकि एक साड़ी के सहारे दोनों बेटियों के शव झूल रहे थे। शवों से दुर्गंध आ रही थी। मां के सिर में चोट थी। वहीं, समीप ही खून से सना मूसल पड़ा हुआ था। गांव में ही रहने वाले महिला के पुत्र शैतान सिंह ने बताया कि उनकी बहनों ने शादी नहीं की थी। शादी की बात करने पर वह कहती थीं कि पहले कॅरियर बनाना है उसके बाद शादी। बड़ी बहन बीएससी के बाद बीटीसी कर रही थी जबकि छोटी बीए पास थी। बहन और मां के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर कहासुनी होती रहती थी।

एसएससी अशोक कुमार के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराने हैं। मां ओर बेटियां किसी से वास्ता नहीं रखती थीं, इसलिए लोगों का उनके यहां आना जाना भी नहीं था। एसएसपी का कहना है कि बेटियों के शव फंदे पर लटके मिले हैं जबकि मां का शव जमीन पर पड़ा मिला है। संभवत: बेटियों ने ही मां की हत्या करने के बाद स्वयं को फांसी लगा ली होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+