यूपी चुनाव : अखिलेश ने किया चौथे चरण में ही सपा की जीत का दावा, बोले- 7वें चरण तक भाजपा बूथों पर नाचेंगे भूत
फिरोजाबाद, 17 फरवरी: यूपी के फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के बाद ही समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सातवें चरण तक भाजपा बूथों पर सन्ना पसरा रहेगा और वहां भूत मिलेंगे। अखिलेश ने कहा, ''सभी को पता चल गया है कि सपा और उसके सहयोगियों ने पहले 2 चरणों में शतक जड़ा है। तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के बाद ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सातवें चरण तक भाजपा बूथों पर सन्नाटा पसरा रहेगा और वहां आपको भूत मिलेंगे।''

10 रुपए में समाजवादी थाली देने का वादा
अखिलेश ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वादा किया कि हमारी सरकार गरीबों को पौष्टिक खाना देगी। हमें अगर घी और सरसों का तेल गरीबों को मुफ्त में देना पड़ा तो हम वह भी देंगे। शहरों में गरीब मज़दूरों को भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है। हम उनके लिए कैंटीन बनाकर 10 रुपये में समाजवादी थाली देंगे।
Recommended Video
पुलिसकर्मियों पर भड़के अखिलेश, वीडियो हुआ वायरल
बता दें, अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों पर भड़क गए। अखिलेश यादव तिर्वा में अपनी जनसभा के मंच के पास की जगह को खाली करा रहे पुलिसकर्मियों पर जमकर बरसे। पुलिसकर्मियों द्वारा मंच के पास से लोगों को हटाए जाने पर नाराजगी जताई और मंच से ही अखिलेश ने कहा, ''ऐ पुलिसवालों, क्यों कर रहे हो ये तमाशा, तुमसे ज्यादा बदतमीज कुछ नहीं हो सकता है, क्यों ऐसा कर रहे हो भाई?'' अखिलेश यादव ने कहा, "ये लगता है भाजपा वाले करवा रहे हैं, भाजपा वालों ने रेट कार्ड इश्यू किए थे, याद है कि नहीं।'' अखिलेश यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications