Firozabad में 15 साल की किशोर संग हैवानियत, मुंह में ठूंसा था कपड़ा..हाथों में ठोंकी गई कील, आंखें भी निकाली
Firozabad News: फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव चरी के खेत में पड़ा मिला। किशोरी की बेहद ही बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई थी।

Firozabad News: रूह कंपा देने वाली खौफनाक खबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से सामने आई है। यहां एक 15 वर्षीय किशोरी की बेहद ही बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। किशोरी के हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं थी। इतनी ही नहीं, उसके गले में दुपट्टा लिपटा था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शव के पास ही छात्रा के अंत: वस्त्र फटे हुए पड़े थे। बेटी को इस हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
वहीं, शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो इस घटना के खुलासे के लिए सर्विलास और एसओजी टीम के साथ-साथ थाना पुलिस को भी लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कुछ और कहा जा सकता है।
यह वारदात फिरोजाबाद के टूंटला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर अचानक वह घर से लापता हो गई। परिजनों ने पहले समझा वह गांव में ही किसी के घर गई होगी। लेकिन, जब वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और आसपास पूछा और उसकी सहेलियों से बातचीत की। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश हर संभव स्थान पर की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
शनिवार 10 जून की सुबह एक ग्रामीण चरी के खेत पर गया तो किशोरी का अर्धनग्न शव पड़ा देखा तो वापस गांव की ओर भाग गया। ग्रामीण ने किशोर के परिजनों को खेत में उसका शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी निकाल ली गईं थी और शव के पास ही छात्रा के अंत: वस्त्र फटे हुए पड़े थे।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि टूंडला थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली की चेरी के खेत में एक किशोरी का शव पड़ा हुआ। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
बताया कि शव का पंचनामा भरके पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के खुलासा के लिए तीन टीमें लगा दी गई है और बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी के गले में दुपट्टा बंधा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications