30 सालों में छिन जाएगी दुनिया के आधे लोगों की नौकरी
नयी दिल्ली। दुनिया के आधे लोगों की नौकरी खतरे में हैं। ये खतरा 30 सालों में आपकी नौकरी पर मंडराने लगेगा। 30 सालों में आपकी जगह कोई और ले लेगा और आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। हम आपको डरा नहीं रहे हैं बल्कि आपको उस रिसर्च के बारे में बता रहे हैं जिसमें ये कहा गया है कि दुनिया के आधे लोगों की नौकरी खतरे में है। जानिए क्यों कहते हैं मर्द... तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगा?

एक कंप्यूटर साइंटिस्ट की माने तो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की दिशा में विज्ञान जितनी तेजी से काम कर रहा है इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था को बड़ा खतरा हो जाएगा। विशेषज्ञ मोशे वारदी ने अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस में कहा कि आज की दुनिया उस दिशा की ओर बढ़ रही है जहां मशीनें इंसानों का हर काम करने को तैयार होंगे। ऐसे में इंसानों के पास कोई काम नहीं बचेगा।
मध्यम वर्ग पर सबसे ज्यादा खतरा
भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हाकिंग और तकनीक की दुनिया के अरबपति बिल गेट्स ने भी दुनिया के मशीनीकरण पर चिंता जताई है। जानकारों के मुताबिक आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस से दुनियाभर पर बेरोजगारी का खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा खतरा मध्यम वर्ग के लोगों पर हैं। ...तो इस फॉर्मूले से मरने के बाद भी ज़िंदा होगा सकेगा इंसान
चीन में बजने लगी है खतरे की घंटी
चूंकि चीन तकनीक के मामले में हमेशा से आगे है। ऐसे में यहां इंसानों की बेरोजगारी का खतरा सबसे अधिक है। यहां की कंपनियां इंसानों को काम से निकाल कर रोबोट को तैनात कर रही है, ऐसे में यहां हजारों को नौकरी गंवानी पड़ी है। ज्यादा सोने का मतलब जल्दी मौत, जानें कितनी खतरनाक है आपकी नींद
विज्ञान बनता जा रहा है अभिशाप
विज्ञान का ये चमत्कार अभिशाप बनता जा रहा है। विज्ञान के इस अपयोग के कारण ही इंसानों की रोजी-रोटी पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारों के मुताबिक 25 साल में सड़कों पर सिर्फ ऑटोमेटेड ड्राइविंग गाड़ियां ही होंगी। हर जरूरत के लिए मशीन ही होंगी।












Click it and Unblock the Notifications