वॉलेट में रखे क्रेडिट कार्ड-डेबिट कार्ड आपको कर सकते हैं बीमार, जानें कैसे?

नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ा है, लेकिन इस कैशलेस ट्रांजेक्शन ने लोगों के वॉलेट का वजन बढ़ा दिया है। वॉलेट का ये बढ़ा हुआ वजन आपको बीमार कर सकता है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद लोगों में कैशलेस की प्रवृत्ति बढ़ी है। लोग अब नोट के बजाए कार्ड्स रखने लगे है। लोगों के बटुए में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पेट्रो कार्ड जैसी चीजें शामिल हो गई है। इन कार्ड्स ने वॉलेट का वजन भी बढ़ा दिया है। अगर एक सामान्य जन की बात करें तो उसके पास क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पेट्रो कार्ड, मेट्रो कार्ड, आईडी कार्ड जैसी जरुरी चीजें वॉलेट में मौजूद होने लगी है, जिससे वॉलेट का वजन 60 से 70 फीसदी तक बढ़ गया है। 2000 के नोट ने बनाया लखपति, कैसे पहचाने खास नोट?

credit cards

इस बढ़े हुए वॉलेट के वजन से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। जी हां अगर आप अप ने वॉलेट को पैंट के पीछे के पॉकेट में रखते हैं तो आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट की माने तो वॉलेट के बढ़े हुए वजन के कारण लोगों को बैक पेन की समस्या शुरू हो जाती है, जो धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। बेटी की शादी में खर्च करने के बजाए बेघरों के लिए बनवाए 90 घर

वॉलेट आपको कर रहा है बीमार

एक रिपोर्ट के मुताबिक 60 से 70 ग्राम के पर्स को पैंट के पीछे की पॉकेट में रखकर अगर आप 30 या उससे अधिक मिनट बैठते हैं तो आपको कमर में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। भारी पर्स को लेकर साल 2013 में जर्नल ऑफ बोन हेल्थ ने एक रिसर्च किया, जिसके बाद जर्नल ने लोगों को माइक्रो वॉलेट के इस्तेमाल करने की सलाह दी।

भारी वॉलेट रखने से बचे

दरअसल जिस जगह पर लोग अपना पर्स रखते हैं वहां से कूल्हे की साइटिका नस गुजरती है। पैंट के पीछे की पॉकेट में पर्स रखकर बैठने से ये नस दबती है। नस के लगातार दबने से कमर और कूल्हे में दर्द की शिकायत पैदा हो जाती है। धीरे-धीरे इसकी वजह से पैरों में सूजन और दर्द की परेशानी भी शुरू हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+