Yoga For Eyes: आंखों के लिए भी बड़े काम का है योग, इन योगासन से बढ़ती है रोशनी
नई दिल्ली, 19 जून। आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में शामिल हैं लेकिन अक्सर हम अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे कम उपाय करते हैं। एक समय था जब आंखों से जुड़ी समस्या को बुढ़ापे से जोड़ा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल युवाओं यहां तक कि बच्चों की भी आंखें कमजोर हो रही हैं। साथ ही महामारी के इस दौर में अब वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोगों को अधिक समय तक स्क्रीन के सामने रहना पड़ रहा है ऐसे में आंखों का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। आंखों को स्वस्थ रखने में योग आपकी बहुत मदद कर सकता है। त्राटक अभ्यास आपको अंधेपन से दूर रखने में सहायक होता है। हम आंखों के लिए ऐसे ही कुछ आसन के बारे में बता रहे हैं।

हलासन
पीठ के बल पर लेट जाइए। अपनी हथेलियों को शरीर के साथ फर्श पर रखिए। अब अपने पैरों को 90 डिग्री पर ऊपर की तरफ उठाएं। अपनी हथेलियों को फर्श पर टिकाए रखें और अपने पैरों को सिर के पीछे की तरफ ले जाएं। अपनी कमर को भी ऊपर उठाते हुए पैर से सिर के पीछे फर्श को छूने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया में हाथों से अपनी कमर को सहारा देते हुए कम्फर्ट बनाए रखें और कुछ क्षण तक इस मुद्रा में रहें।
अधोमुख शवासन
सुनिश्चित करें कि हथेलियाँ कंधों के नीचे और घुटने कूल्हों के नीचे हों। कूल्हों को ऊपर उठाएं, घुटनों और कोहनियों को सीधा करें और शरीर को अंग्रेजी के 'ए' की मुद्रा में बनाएं।अपनी हथेलियों पर दबाव डालें और अपने कंधे के ब्लेड खोलें। अपनी एड़ी को फर्श पर धकेलने की कोशिश करें। 8 से 10 बार सांस लेने तक रुकें।
अनुलोम-विलोम
किसी भी आरामदायक स्थिति में बैठें। अपनी रीढ़ को सीधा रखें, कंधों को आराम दें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी आंखें बंद करें। अपनी हथेलियों को ऐसे खुला रखें जैसे कोई चीज लेने के लिए खोलकर रखते हैं।
अपने दाहिनी नाक को अपने अंगूठे से धीरे से बंद करें, अपने बाईं नाक में सांस लें और इसे बंद करें। सांस को दाहिने नथुने से बाहर निकालें। फिर अपने दाएं से सांस लें और इसे बंद करके केवल अपने बाएं से सांस छोड़ें। इसे कई बार करें।
त्राटक ध्यान
अपने सामने एक कोई दीपक या लौ जलाएं। इसे आंख की सीध में रखें। इस लौ को स्वयं से उतनी दूरी पर रखें जितनी आपकी लंबाई है। उदाहण के लिए आप 5 फीट के हैं तो 5 फीट की दूरी पर बैठें। बैठने के लिए कोई भी आरामदायक मुद्रा चुन सकते हैं। अब लौ की तरफ देखना शुरू करें और सारा ध्यान उस पर केंद्रित करें। ध्यान दें कि लौ के नोक कैसे चल रही हैं। इस दौरान कोशिश करें कि पलकें ज्यादा न झपकाएं।
खाने में शामिल करें ये चीजें
गाजर का सेवन करने की कोशिश करें क्योंकि इसमें विटामिन ए से भरपूर पाया जाता है। विटामिन ए को आंखों के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है। आप अन्य फलों और सब्जियां जैसे कद्दू, गाजर, गहरे रंग के पत्तेदार साग और शकरकंद को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications