इन सवालों के जवाब हैं तभी दीवाली पर कीजियेगा लक्ष्मी पूजन
[पं. अनुज के शुक्ल] दीवाली के लिये ढेर सारी खरीददारी आपने कर ली होगी। जाहिर है आपने पूजा की भी सभी तैयारियां कर ली होंगी। लेकिन यह सब आप क्यों कर रहे हैं? जाहिर है लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिये। लिहाजा अगर आपके पास लक्ष्मी माता के सवाल का उत्तर है, तभी आपकी दीपावली पूजन को सफल माना जायेगा।

जैसा कि हम जानते हैं कि प्राचीन काल से ही देवी लक्ष्मी को मनाने के लिए हर मनुष्य अपने-अपने तरीके से प्रयास करता आ रहा है। भौतिक समाज में रहने वाले हर व्यक्ति को धन की आवश्यकता पड़ती है। संसाधनों के बगैर जीवन को सही ढंग से जीया नहीं जा सकता और संसाधनों को बिना धन के खरीदा नहीं जा सकता। इसलिए दीपो के पर्व दीपावली पर देवी लक्ष्मी का विशेष पूजन व अर्चन करने का विधान है। मां लक्ष्मी की कृपा न धर्म से होती है और न पुण्य से प्राप्त की जा सकती है। यदि आप चाहते है कि देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो कर्मठशील, कर्तव्यशील, ईमानदार, परोपकारी, पुरूषार्थी, सचरित्र व सदाचार को अपने जीवन का ध्येय बनाना होगा।
कहां होता है लक्ष्मी का निवास का स्थान
देवी लक्ष्मी का निवास स्थान कहां होता है, इस विषय में एक रोचक प्रसंग है। एक बार श्रीकृष्ण और रूक्मणी के समक्ष देवी लक्ष्मी प्रकट हुयी तो देवी रूक्मणी में ने लक्ष्मी जी से पूछा कि देवी आप किन मनुष्यों के वहां निवास करती है और अपनी कृपा बरसाती रहती है।
इन प्रश्नों के जवाब में देवी लक्ष्मी ने कहा अगर मेरे इन सवालों का उत्तर हां में है, तभी मैं आपके घर पधारूंगी।
- क्या आपके घर में निर्भीक, साहसी, परोपकारी, दयालु व कर्मठ व्यक्ति हैं?
- क्या आप धर्मज्ञ हैं, बूढ़ों की सेवा करते हैं, मन पर नियन्त्रण करने वाला व क्षमाशील हैं?
- क्या आपके घर की स्त्रियां सदाचारिणी, धार्मिक व अपने पति की सेवा करने वाली होती हैं?
- क्या आपके घर की स्त्रियां सदैव सदाचार का पालन करती हैं, सौम्य वेश-भूषा का धारण करती है एंव शुद्ध आचार-विचार का पालन करती है?
- क्या आप समय का सद्पयोग करते हैं, ब्रहमचर्य का पालन करते हैं, एक नारी व्रत रखते हैं, दूजे को माता-बहन समझते हैं?
- क्या आपके घर में महिलाओं का सम्मान होता हैं? कहीं आपके घर में रोज-रोज कलह तो नहीं होती?
- क्या आपके घर में दान दिया जाता है, अतिथियों की सेवा की जाती हो, क्या सभी आपस में एक-दूसरे से प्रेम करते हैं?
अगर इन सवालों के जवाब हां में हैं, तभी आपका लक्ष्मी पूजन सफल होगा, अन्यथा पूजन के लाभ उतने नहीं मिलेंगे जितने की आप कामना कर रहे हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications