World Population Day: जानिए विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें
Recommended Video

नई दिल्ली। आज विश्व जनसंख्या दिवस है, इस दिन को मनाने के पीछे कारण हर सेकंड बढ़ रही आबादी के मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचना है। बढ़ती आबादी हर देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है। अगर सिर्फ हम भारत की बात करें तो अगर यहां जनसंख्या की दर कम करने के लिए जल्दी ही कुछ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो 2030 तक भारत विश्व का सबसे बड़ी आबादी वाला देश कहलाएगा।

भारत की जनसंख्या बढ़ने का कारण अशिक्षा....
भारत की जनसंख्या बढ़ने का कारण अशिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव, अंधविश्वास है। जिसके कारण भारत में संसाधनों का अभाव हो रहा है, भूख और कुपोषण बढ़ रहा है। आपको जानकर हैरत होगी कि विश्व में बीमारियों का जो बोड़ है, उसमेंसे 20 प्रतिशत केवल भारत का है। बढ़ती आबादी के कारण प्राकृतिक चीजें घट रही हैं, सुविधाओं का अभाव हो रहा है।
वैसे बढ़ती आबादी की वजह से केवल भारत ही परेशान नहीं है, बल्कि विश्व के दूसरे देशों में ये भी बड़ा सिरदर्द है, चलिए आज हम आपको इससे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य बताते हैं...

नाइजीरिया में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है....
भारत की ही तरह नाइजीरिया में भी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, अगर उसकी इस रफ्तार में ब्रेक नहीं लगा तो साल 2050 तक ये जनसंख्या के मामले में अमेरिका से आगे निकल जाएगा यानी की नंबर तीन पर पहुंच जाएगा, अभी इसका स्थान इस लिस्ट में नंबर 7 पर है।

यूरोप की जनसंख्या में कमी आई है...
इस वक्त यूरोप की जनसंख्या में कमी आई है क्योंकि यहां की प्रजनन क्षमता में गिरावट दर्ज की गई है।

विश्व में बुजुर्गों की संख्या नें इजाफा हो रहा है...
इस वक्त विश्व में बुजुर्गों की संख्या नें इजाफा हो रहा है जिसका सीधा मतलब है कि लोग लंबी आयु पा रहे हैं, आज विश्व में युवाओं से ज्यादा बुजुर्गों की संख्या है।

भारत की जनसंख्या विश्व के 29 देशों के बराबर है....
भारत की जनसंख्या विश्व के 29 देशों के बराबर है, यहां के झारखंड राज्य की जनसंख्या सऊदी अरब की जनसंख्या के लगभग बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications