World Mosquito Day: मच्छर के काटने से मलेरिया ही नहीं बल्कि हो सकती है ये जानलेवा बीमारियां

नई दिल्ली। हर साल पूरे विश्व में 20 अगस्त के दिन 'विश्व मच्छर दिवस' मनाया जाता हैं। आज के दिन डॉ. रोनाल्ड रॉस ने साल 1896 में यह खोज की थी कि इंसान में मलेरिया की बीमारी मादा एनॉफिलीज मच्छर के काटने से होती है। बेहद ही छोटा सा दिखने वाला मच्छर सच में बहुत घातक होता है क्योंकि इसको काटने से बहुत सारी गंभीर बीमारियां होती हैं, उन्हीं बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आज पूरा 'विश्व मच्छर दिवस' मनाता है।

10 लाख लोगों की मौतें हो जाती हैं...

10 लाख लोगों की मौतें हो जाती हैं...

जुलाई-अगस्त बरसात का दिन होता है, इस दौरान कई जगहों पर पानी एकत्र हो जाता है, इसी बारिश के गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं और गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं, जो कि कभी-कभी जानलेवा भी साबित होती हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, मच्छरों के काटने से हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौतें हो जाती हैं। आज विश्व मच्छर दिवस पर हम आपको मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है।

डेंगू

डेंगू

  • कारण: डेंगू मादा एडिस मच्छर के काटने से फैलता है।
  • लक्षण: तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल होते हैं।
  • क्या करें: तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  • खास बात: अपने घर के अंदर और आस-पास साफ-सफाई रखें, पानी को स्टोर ना होने दें।
  •  चिकनगुनिया

    चिकनगुनिया

    • कारण: एडीज अल्बोपिक्टस जैसे संक्रमित मच्छरों के काटने से होता है चिकनगुनिया।
    • लक्षण: तेज बुखार, जोड़ो का दर्द, शरीर पर लाल-लाल चकत्ते.
    • क्या करें: तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
    • खास बात: अपने घर के अंदर और आस-पास साफ-सफाई रखें, पानी को स्टोर ना होने दें।

    जीका वायरस

    जीका वायरस

    • कारण: एंडीज इजिप्टी के के काटने से फैलता है जीका वायरस
    • यह वायरस संक्रमित मां से नवजात शिशु को भी हो सकता है, यह वायरस ब्लड ट्रांसफ्यूजन और यौन संबंध बनाने से भी फैलता है।
    • मानसून में तेज बुखार, रैशेज, सिर दर्द और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण जीका वायरस का संकेत हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+