World Mental Health Day: क्यों और कब से मनाया जा रहा है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, क्यों है इसकी जरूरत

World Mental Health Day: क्यों और कब से मनाया जा रहा है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, क्यों है इसकी जरूरत

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022: दुनियाभर में सोमवार 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे यानी विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। मेंटल हेल्थ के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का यह दिन मेंटल हेल्थ के मुद्दों पर काम करने वाले सभी लोगों को अपने काम और इसकी जरूरतों को बोलने का एक मौका देती है। इस दिन मेंटल हेल्थ पर काम करने वाले डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, साइकोलॉजिस्ट को इसके महत्व का प्रचार करने का मौका मिलता है। ये बताते हैं कि आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य हम सभी के लिए इतना जरूरी क्यों है। यह दिन इस बात के महत्व पर जोर देता है कि इस दिशा में की गई कोशिश कैसे अहम होती जा रही है और उसे कैसे करने की जरूरत है।

World Mental Health Day

विश्व स्वास्थ्य संगठन मेंटल हेल्थ डे पर क्या कहता है?

डिप्रेशन जो कि मेंटल हेल्थ का ही एक उदाहरण है। डब्ल्यूएचओ और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पिछले कुछ सालों में इस बात को स्वीकार किया है कि लोग इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में, खुद को साबित करने की होड़ में, डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक डिप्रेशन विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। वहीं 15 से 29 साल के आयु वर्ग के लोगों की आत्महत्या की एक बड़ी वजह मेंटल हेल्थ होती है। उनकी मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण डिप्रेशन है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार 10 अक्टूबर 1992 को मनाया गया था। यह वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा की गई एक पहल थी। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ एक वैश्विक संगठन है, जिसके 150 से अधिक देश सदस्य हैं। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के डिप्टी सेक्रेटरी रिचर्ड हंटर ने 10 अक्टूबर 1992 को इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जनता के बीच सिर्फ जागरूकता पैदा करने के अलावा कोई खास विषय नहीं था।

1994 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार एक खास विषय यानी थीम के साथ मनाया गया था, थीम था- ''दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना''

कई देशों में मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह

बता दें कि कुछ देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से पहले मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह भी मनाते हैं। भारत में भी मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बातचीत अब सार्वजनिक तौर पर की जा रही है। खास कर कोरोना महामारी के बाद मेंटल हेल्थ को लेकर लोग और भी जागरुक हो गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, वर्क फॉर होम, अकेले रहने जैसी कई चीजों ने इन कुछ सालों में लोगों की मेंटल हेल्थ पर निगेटिव असर डाला है। भारत में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने वालों की मदद करने के लिए कई संगठन भी बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+