Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाते है महिला दिवस? जानें इतिहास और महत्व

Women's Day 2025: दुनिया भर में हर साल 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान, अधिकार, समानता और सोशल, फाइनेंशियल और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। साथ ही, किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day 2025), महिलाओं के अधिकारों और समानता की दिशा में अवेयरनेस बढ़ाने का भी एक खास अवसर है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई? साथ ही, इसके महत्व के बारे में...

Women s Day 2025

क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) की शुरूआत साल 1975 में हुई थी। हालांकि, इसके दो साल बाद यानी साल 1977 में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली ने 8 मार्च को 'महिला अधिकार दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला दिवस का इतिहास इससे कहीं पहले का है।

जी हां..अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने इसे पहली बार 28 फरवरी 1909 को मनाया था। इसके बाद महिला दिवस को लेकर संघर्ष और आंदोलनों की एक लंबी प्रक्रिया चली, जिसमें महिलाओं ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई थी। इतना ही नहीं, साल 1908 में लगभग 15,000 महिलाओं ने कम काम के घंटे, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकार के लिए मार्च किया था।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवास 19 मार्च 1911 को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क,जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। लेकिन, 8 मार्च 1971 में रूसी महिलाओं के हड़ताल के बाद महिला दिवस की तारीख को बदलकर 08 मार्च कर दिया गया था। तभी से 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तारीख बन गई।

महिला दिवस का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त और उनके खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। साथ ही, महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका के प्रति अवेयरनेस बढ़ाना है।

क्या है महिला दिवस 2025 का थीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल एक नया थीम होती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दिशा और उद्देश्य को उजागर करने के लिए चुना जाता है। साल 2024 में महिला दिवस की थीम 'इंस्पायर इंक्लूजन' थी, जबकि 2025 की थीम 'तेजी से कार्रवाई करें' (Accelerate Action) निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य महिलाओं के समान अधिकारों और अवसरों को बढ़ावा देने में तेजी लाना है और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और असमानता को समाप्त करना है। ताकि समाज में हर किसी को समान अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें: Womens Day: देश की ये 10 अमीर महिला यूट्यूबर्स एक्ट्रेस से भी ज्यादा करती हैं कमाई, संपत्ति जान चौंक जाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+