लड़कियों में बढ़ रहा है 'सेल्फी' शौक का नशा, खाने-कपड़े से ज्यादा तस्वीरों से प्रेम

लंदन। जब से स्मार्ट फोन का जमाना आया है तब से ही लोगों के बीच में सेल्फी ट्रेंड चल पड़ा है, इसलिए आज जिसको देखो उसी को फोटो खिंचवाने का शौक चढ़ा है, लोगों का कहना है कि सेल्फी अब शौक नहीं बल्कि नशा बन गया है जिसकी सबसे ज्यादा शिकार लड़कियां हो रही हैं।

अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि नये शोध का है जिसमें यह बात सामने आयी है कि आज कल की लड़कियों को खाने से ज्यादा मोबाइल की जरूरत होती है और सेल्फी खिंचवाने में वो ही सबसे ज्यादा आगे रहती हैं। ब्रिटिश वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट फीलिंगयूनिक डॉट कॉम' द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आयी है।

इस सर्वे में 16 से 25 साल की उम्र की लड़कियों ने भाग लिया। इन लड़कियों की संख्या 2000 थी, जिनका कहना था कि वो नहाने के बाद से लेकर कॉलेज जाने और ऑफिस जाने से पहले सेल्फी खींचती है ताकी वो हर तरह से परफेक्ट लगे।

जब तक सेल्फी से उन्हें संतुष्टी नहीं मिलती है तब तक वो सेल्फी खींचती ही रहती हैं और अपनी ओर से बेस्ट सेल्फी को ट्विटर और फेसबुक पर शेयर करती हैं।

और जब उनकी खींची गई सेल्फी में लाइक पड़ने शुरू होते हैं तो उन्हें लगता है कि उनका फैसला सही था और वो काफी खुश होती हैं। सेल्फी के जरिये वो अपने कपड़े, हेयरस्टाइल, मूड, मेकअप सब कुछ शेयर कर सकती हैं। इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि सेल्फी के मोहपाश में लड़के भी होते हैं लेकिन उनका मोह लड़कियों के मुकाबले कम होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+