पैसों की कमी से अपनी रिंग बेचने गई थी महिला, लेकिन जो हुआ देखकर पिघल जाएगा आपका दिल
नयी दिल्ली। पैसों की कमी के चलते एक महिला और 2 बच्चों की मां जब ज्वैलर्स के दुकान पर पहुंची तो उसे उम्मीद न हीं थी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाएगा, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी। अमेरिक के डेल्लास में जब एक महला अपने दो बच्चों के ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची तो उसने अपनी रिंग बेचनी की गुजारिश दुकान के मालिक से की। दुकान के मालिक ने महिला से रिंग बेचने की वजह जाननी चाही। जबू महिला ने बताया कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रही है।

उसने बताया कि उसे अपने बच्चों को पालने के लिए पैसे चाहिए और अभी सैलरी आने में काफी वक्त है, इसलिए वो अपनी मां की दिए हुई रिंग बेचने को मजबूर है। दुकानदार महिला के हाथ में रिंग की कीमत भर के रूपए रख दिए। महिला जाने ही वाली थी कि दुकान मालिक ने उसे उस की रिंग भी लौटा दी और कहा कि यह एक गिफ्ट है, इसलिए इसे रख लीजिए। इतना ही नहीं उसने महिला को अपना फोन नबंर दिया और कहा कि जब भी जरूरत हो तो उसे फोन करें।
America for Arabs नाम के एक फेसबुक पेज पर इस पूरे वाकये की वीडियो अपलोड किया गया है। वनइंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करती। ये वीडियो सच्ची घटना पर आधारित है या फिर काल्पनिक ये पता नहीं चल सका है, लेकिन इस वीडियो को आपसे शेयर करने का हमारा मकसद आपको बताना है कि इस दुनिया में अभी भी भले और सच्चे लोगों की कमी नहीं है। वीडियो 17 जुलाई को पोस्ट की गई थी, और अभी तक इसे 95 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 30 लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications