Positive India: महिला और बाल विकास बिना तरक्की नहीं

Positive India में आज हम बात करेंगे महिला और बाल विकास की, जिसके लिए हमारी सरकार ने सराहनीय कदम उठाये हैं। जिसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Positive India..तो हर घर में जन्म लेगी सानिया और मैरीकॉम

सरकार ने क्या-क्या किया?

  • किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) विधेयक 2015 का राज्य सभा में 22 दिसंबर, 2015 को पारित किया गया।
  • बच्चों के विरूद्द होने वाले अपराधों पर कड़ी से कड़ी सजा।
  • बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान में तेजी।
  • लिंगानुपात के अंतर को कम करना।
  • महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने चुने गए गांवों में बाल लिंग अनुपात में सुधार के लिए बेटी बचाओ-बेटा पढ़ाओ योजना को आदर्श ग्राम योजना के साथ जोड़ने के लिए संसद सदस्यों को पत्र लिखा है।

इस बारे में विस्तार से चर्चा के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करते हैं..

महिलाओं को जोड़ने का प्रयास

महिलाओं को जोड़ने का प्रयास

-ग्राम सहायता और कनवर्जेंस सेवाओ को सीधे तौर से महिलाओं को जोड़ने का प्रयास।
-वन स्टॉप सेंटर की स्थापना जिससे हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए चिकित्सा, कानूनी तथा मनोवैज्ञानिक समर्थन तुरंत मिले।

महिला हेल्पलाइन

महिला हेल्पलाइन

-पूरे देश में समान नंबर 181 के साथ महिला हेल्पलाइन बनाने का प्रस्ताव है।
-कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोक, निषेध और समाधान) अधिनियम 2013।
-पुलिस में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण।

महिला एचीवर्स के लिए पुरस्कार

महिला एचीवर्स के लिए पुरस्कार

-मोबाइल फोन पर पैनिक बटन।
-मैटरनिटी लीव 7 महीने की जा सकती है।
-वृंदावन में विधवाओं के लिए आश्रय गृह।
-मृत्यु प्रमाण पत्र पर विधवा का नाम देना आवश्यक।

बच्चों के पुनर्वास के लिए कार्यक्रम

बच्चों के पुनर्वास के लिए कार्यक्रम

-बच्चों की खोज, पुनर्वास तथा उनको पुनःस्थापित करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
-चाइल्डलाइन का विस्तार।
-पोषक देखभाल दिशा-निर्देश।

बच्चों के लिए आधार कार्ड

बच्चों के लिए आधार कार्ड

यह कदम यूआईडीएआई के सहयोग से बाल देखभाल संस्थान में रहने वाले बच्चों को आधार कार्ड देने के लिए उठाया गया है ताकि भविष्य के लिए बच्चों की स्थायी पहचान हो सके।

पंजीकरण आवश्यक

पंजीकरण आवश्यक

सभी बाल देखभाल संस्थानों के लिए पंजीकरण आवश्यक।

बाल डाटा पर त्वरित सर्वेक्षण

बाल डाटा पर त्वरित सर्वेक्षण

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 2013-14 के दौरान 29 राज्यों में बाल डाटा पर त्वरित सर्वेक्षण प्रारंभ किया।

राष्ट्रीय पोषण मिशन

राष्ट्रीय पोषण मिशन

-कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन।
-आंगनबाड़ी अवसंरचना विस्तार।
-अस्वास्थ्यकर खाद्य दिशा-निर्देश।

गुडटच, बैड टच पर फिल्म

गुडटच, बैड टच पर फिल्म

राष्ट्रीय सुरक्षा विजेता एनीमेशन फिल्म ‘कोमल' यौन दुराचार पर बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनाई गई है। सभी स्कूलों में यह फिल्म दिखाने के लिए स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं।

मातृत्व तथा नवजात शिशु देखभाल पर फिल्म

मातृत्व तथा नवजात शिशु देखभाल पर फिल्म

यह फिल्म अस्पतालों के मातृत्व वार्ड में दिखाने के लिए बनाई गई है ताकि माताओं को नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में शिक्षित किया जा सके।

ई-ऑफिस का कार्यान्वयनः

ई-ऑफिस का कार्यान्वयनः

मंत्रालय ने दक्षता में सुधार तथा सरकार के कारगर उत्तर के लिए कागज रहित ई-ऑफिस प्रणाली लागू की है।

पॉजीटिव इंडिया

पॉजीटिव इंडिया

कहते हैं वो ही पेड़ फलता फूलता है जिसकी जड़े मजबूत होती हैं और एक महिला ही हमारे देश की जड़ है। वक्त आ गया है कि नारी की पूजा करने वाले इस देश में महिलाएं स्वस्थ, निडर और खुश हों क्योंकि तभी बेहतर भविष्य और स्वस्थ विकास का जन्म होगा इसलिए भारत सरकार के इस अभिन्न प्रोग्राम को हमें अपने प्रयासों से सफल बनाना चाहिए जिससे हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित और मजबूत हो।

Positive India: बेटी ही विकास की जननी है इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

Positive India: बेटी ही विकास की जननी है इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

Positive India: बेटी ही विकास की जननी है इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+