फिलहाल सच नहीं हो सकती चार बच्‍चों वाली साक्षी महराज की बात

नई दिल्‍ली। बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने अभी दो दिन पहले मांग की है कि हर हिंदु महिला को कम से कम चार बच्‍चे पैदा करने चाहिए ताकि देश में हिंदु जनसंख्‍या पर कोई आंच न आ सके। साक्षी महाराज को इस बात का जरा भी इल्‍म नहीं है कि उनकी यह तमन्‍ना कभी भी पूरी नहीं हो सकती है। देश में पिछले कुछ वर्षों में टोटल फर्टिलिटी रेट (टीएफआर) में खासी गिरावट दर्ज की गई है। टीएफआर यानी जनसंख्‍या का वह औसत नंबर जो किसी भी महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रदर्शित करता है।

Sakshi-Maharaj

जरा आंकड़ों पर गौर कर लीजिए

  • रजिस्‍टर जनरल इंडिया की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं उसके मुताबिक देश में टीएफआर में गिरावट आई है।
  • वर्ष 2006 से वर्ष 2012 के बीच देश में टीएफआर में खासी गिरावट दर्ज हुई।
  • 2006 में यह 2.8 था तो 2012 में 2.4 ही रह गया।
  • अब तक देश में टीएफआर में 14 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।
  • वर्ष 1970 में जब देश की जनसंख्‍या करीब 55 करोड़ थी तो टीएफआर 4.7 था।
  • यूएन के अनुमान की मानें तो वर्ष 2060 तक भारत की जनसंख्‍या 1.7 बिलियन पर स्थिर हो जाएगी।
  • ग्रामीण इलाकों में तो टीएफआर वर्ष 2006 में 3.1 तो वर्ष 2012 में 2.6 दर्ज किया गया।
  • शहरी इलाकों में तो यह 2.0 से 1.8 तक पहुंच गया।
  • विशेषज्ञों की मानें तो इस ट्रेंड में आगे आने वाले समय में और तेजी से इजाफा होगा।
  • इसका मतलब है कि भारत में महिलाओं की प्रजनन क्षमता में और कमी दर्ज होगी।
  • तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में टीएफआर सबसे कम यानी सिर्फ 1.7 ही है।
  • बिहार में यह सबसे ज्‍यादा यानी 3.5 है।
  • देश के 20 में से 11 राज्‍यों वर्ष 2012 में टीएफआर 2.1 दर्ज किया मतलब इन राज्‍यों में जनसंख्‍या स्थिर रहेगी।
  • यह राज्‍य हैं आंध्र प्रदेश, दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, महाराष्‍ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+