Heart Attack during workout: जिम में वर्कआउट के दौरान क्यों हो रही मौतें?
आजकल के युवा, एथलीट्स और बॉडी बिल्डर्स स्टेरॉयड का बहुत इस्तेमाल करते हैं जोकि बहुत नुकसानदायक है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार स्टेरॉयड का इस्तेमाल दिल का दौरा पड़ने की संभावना को कई प्रतिशत तक बढ़ा देता है, खासकर
पिछले दिनों में, जिम में वर्कआउट अथवा एक्सरसाइज करते समय अचानक हार्ट अटैक पड़ने की कई खबरें सामने आई है। इसी क्रम में, टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। सिद्धांत 46 वर्ष के थे और उन्होंने 20 से भी ज्यादा टीवी सीरियलों में काम किया था।

कई सेलिब्रिटीज की वर्कआउट करते समय हुई मृत्यु
सिद्धांत वीर रघुवंशी अकेले सेलिब्रिटी नहीं है जिनकी जिम में वर्कआउट करते वक्त मृत्यु हो गई। सिद्धांत वीर रघुवंशी जिनकी मृत्यु 11 नवंबर 2022 को हुई, वे जिम में वर्कआउट करते वक्त गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। लगभग 41 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 21 सितंबर 2022 को उनकी मृत्यु हो गई। राजू श्रीवास्तव 58 वर्ष के थे।
इनसे पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार को भी जिम में वर्कआउट करते वक्त हार्ट अटैक आया था और 29 अक्टूबर 2021 को उनका निधन हो गया। पुनीत सिर्फ 46 वर्ष के थे। साल 2013 में मशहूर कलाकार अबीर गोस्वामी की भी जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई और उस समय अबीर की उम्र सिर्फ 38 साल थी।
एक महीने पहले, सलमान खान के 'बॉडी डबल' सागर पांडे का भी जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सागर ने बजरंगी भाईजान जैसी 50 से भी ज्यादा फिल्मों में सलमान खान के बॉडी डबल का रोल किया था। कुछ दिनों पहले, 33 साल के एक जिम ट्रेनर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। उनकी हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी।
क्या स्टेरॉयड बनते हैं हार्ट अटैक का कारण?
आजकल के युवा, एथलीट्स और बॉडी बिल्डर्स स्टेरॉयड का बहुत इस्तेमाल करते हैं जोकि बहुत नुकसानदायक है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार स्टेरॉयड का इस्तेमाल दिल का दौरा पड़ने की संभावना को कई प्रतिशत तक बढ़ा देता है, खासकर युवाओं में।
स्टेरॉयड्स सिर्फ ह्रदय को ही नहीं बल्कि लीवर, किडनी और शरीर के दूसरे अंगों को भी बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि अगर आप स्टेरॉयड्स ले रहे हैं तो समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी बहुत जरूरी है।
कितना वर्कआउट करना चाहिए
कई विशेषज्ञों का यह मानना है कि जिम में वर्कआउट करने के दौरान मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बनता है 'ओवर एक्सरसाइज'। उनका कहना है कि हमें बहुत ज्यादा और बहुत तेज वर्कआउट करने से बचना चाहिए। जब आप वर्कआउट कर रहे हैं तब ना तो बहुत अधिक वजन उठाए, ना किसी वर्कआउट की अति करें, और जैसे-जैसे उम्र बढे तो इन बातो का खासकर ध्यान रखना चाहिए।
डॉक्टरों का तो यह भी मानना है कि कई एक्सरसाइज जैसे साइकिलिंग, स्विमिंग, जॉगिंग तो हफ्ते में 150 मिनट ही करनी चाहिए। हालांकि इससे ज्यादा करने में भी कुछ नुकसान नहीं है लेकिन डॉक्टर सुझाते है कि दिन में सिर्फ 1 घंटा ही वर्कआउट या एक्सरसाइज करनी चाहिए। डॉक्टरों का मानना है कि एक्सरसाइज करने के बाद हमेशा कूल डाउन करना बहुत जरूरी है।
क्या कोरोना वैक्सीन भी इसकी जिम्मेदार है
कोरोना महामारी के बाद से लगातार दिल से जुड़ी बीमारियों से होने वाली मौतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। अमेरिका के फ्लोरिडा में कोरोना की mRNA वैक्सीन पर हुए एक शोध में भी चौकाने वाले खुलासे हुए है। इसके अनुसार 18 से 39 साल के पुरुषों को कोविड mRNA वैक्सीन न लगवाने की सलाह दी गयी थी। इस शोध में शामिल डॉक्टर जोसेफ ए लाडापो का कहना था कि इससे हृदय संबंधी मौतों के जोखिम को बढ़ावा मिलता है।
क्या कहता है WHO भारत में हार्ट अटैक को लेकर
भारत में हार्ट अटैक एक बहुत ही गंभीर समस्या बनती जा रही है। खासकर युवाओं में यह बीमारी विकराल रूप लेने लगी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हृदय रोग से होने वाली 17.9 मिलियन मौतों में से कम-से-कम पांचवां हिस्सा भारत में होता है, खासकर युवा पीढ़ी में। भारत में हर साल लगभग 25,000 लोगों की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो जाती है। इनमें से लगभग 70% लोगों की आयु 30 से 60 वर्ष के बीच में होती है।
-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications