French Open: कब शुरुआत हुई फ्रेंच ओपन की? जानें भारतीय टेनिस खिलाड़ियों का प्रदर्शन
फ्रेंच ओपन, टेनिस के चार मुख्य ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंटों में से एक है। 2023 फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट 22 मई से शुरू हुआ और 11 जून तक चलेगा।

2023 का फ्रेंच ओपन 127वां टूर्नामेंट और 93वां ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। इस साल का फ्रेंच ओपन भी हमेशा की तरह पेरिस के रोलां गैरों स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बार फ्रेंच ओपन में भारत के 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इनमें अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना, युकी भांबरी, साकेत माइनेनी, जीवन नेदुनचेझियान, एन. श्रीराम बालाजी, युवान नांदल और आर्यन शाह शामिल हैं।
क्या है फ्रेंच ओपन?
फ्रेंच ओपन पेरिस के स्टेड रोलां गैरों में आयोजित किया जाता है। इस सालाना टूर्नामेंट का आयोजन फ्रेंच टेनिस फेडरेशन (फेडरेशन फ्रांसेस द टेनिस, या एफएफटी) द्वारा किया जाता है। यह एक प्रीमियर क्ले कोर्ट चैंपियनशिप है और फिलहाल यह क्ले कोर्ट पर आयोजित होने वाला एकमात्र ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। फ्रेंच ओपन टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों - ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन में से एक है।
फ्रेंच ओपन का इतिहास
फ्रेंच ओपन की शुरुआत 1891 में हुई थी। तब यह एक दिन का होता था। साल 1928 तक इसके आयोजन की कोई निश्चित जगह नहीं थी। फ्रेंच ओपन को रोलां गैरों के नाम से भी जाना जाता था, जो पहले विश्वयुद्ध में फ्रेंच एविएटर थे। उन दिनों टूर्नामेंट में केवल फ्रांसीसी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति थी। आज जो फ्रेंच ओपन हम देखते है उसकी शुरुआत 1925 में हुई और तब से ही इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया जाने लगा। 1928 में फ्रेंच ओपन का आयोजन स्थल भी रोलां-गैरों निश्चित कर दिया गया।
कितनी है इनाम राशि?
फ्रेंच ओपन 2023 की कुल पुरस्कार राशि लगभग ₹438.3 करोड़ है, जो 2022 की तुलना में 12.3% अधिक है। पुरुष और महिला एकल चैंपियन के लिए पुरस्कार राशि ₹17.7 करोड़ है, जबकि उपविजेता को ₹8.85 करोड़ इनाम के रूप में प्राप्त होंगे।
पुरुष और महिला एकल प्रतियोगिता: विजेता - ₹17.7 करोड़, उपविजेता - ₹8.85 करोड़, सेमीफाइनलिस्ट - ₹4.85 करोड़, क्वार्टर फाइनलिस्ट - ₹3.08 करोड़, राउंड 4 - ₹1.84 करोड़, राउंड 3 - ₹1.09 करोड़, राउंड 2 - ₹74.7 लाख और राउंड 1 - ₹53.1 लाख
पुरुष और महिला युगल प्रतियोगिता: विजेता- ₹4.49 करोड़, उपविजेता - ₹2.24 करोड़, सेमीफाइनलिस्ट - ₹1.12 करोड़, क्वार्टरफाइनलिस्ट - ₹60.9 लाख, राउंड 3 - ₹32.7 लाख, राउंड 2 - ₹20.5 लाख, और राउंड 1 - ₹12.9 लाख
मिक्स्ड डबल्स प्रतियोगिता: विजेता - ₹93.9 लाख, उपविजेता - ₹46.9 लाख, सेमीफाइनलिस्ट - ₹23.8 लाख, क्वार्टरफाइनलिस्ट - ₹13.4 लाख, राउंड 2 - ₹7.7 लाख, और राउंड 1 - ₹3.8 लाख
किन खिलाडियों का रहा जलवा?
राफेल नडाल, पुरुषों में फ्रेंच ओपन के मौजूदा चैंपियन है। 2022 में उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में कैस्पर रुड को हराकर टूर्नामेंट जीता था। यह नडाल का 14वां फ्रेंच ओपन खिताब था, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में रिकॉर्ड है। महिलाओं में फ्रेंच ओपन की मौजूदा चैंपियन इगा स्वेटेक है। महिलाओं में सबसे ज्यादा फ्रेंच ओपन जीतने वाली खिलाड़ी है क्रिस एवर्ट, उन्होंने कुल 7 फ्रेंच ओपन टाइटल जीते हैं। टेनिस के खेल में बड़ा नाम रखने वाले रोजर फेडरर ने भी एक बार फ्रेंच ओपन का टाइटल जीता है और नोवाक जोकोविच ने भी एक बार फ्रेंच ओपन का टाइटल जीता है।
भारतीय खिलाड़ियों का फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन
1. रमेश कृष्णन - 80-90 के दशक के मुख्य भारतीय टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन ने कई बार फ्रेंच ओपन में भाग लिया। वह 1993 में पुरुष एकल टूर्नामेंट में क्वालिफिकेशन राउंड तक भी पहुंचे थे।
2. लिएंडर पेस - भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक लिएंडर पेस ने अपने पूरे करियर में कई बार फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया। उन्हें पुरुष युगल और मिश्रित युगल दोनों स्पर्धाओं में सफलता मिली। उन्होंने 1999, 2001 और 2009 में पुरुष युगल खिताब और 2016 में मिश्रित युगल खिताब जीता।
3. महेश भूपति - भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति भी फ्रेंच ओपन में कई बार खेल चुके हैं। उन्होंने युगल स्पर्धाओं में सफलता हासिल की। उन्होंने 1999 और 2001 में पुरुष युगल खिताब और 1997 और 2012 में मिश्रित युगल खिताब जीता।
4. सानिया मिर्जा - भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक सानिया मिर्जा 2011 में महिला युगल स्पर्धा में फाइनल तक पहुंची थी।
5. रोहन बोपन्ना - रोहन बोपन्ना ने 2017 में मिश्रित युगल प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। वह 2022 में फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल प्रतियोगिता ने सेमी फाइनल तक भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications