जब संसद के गलियारों में होता था पेटीकोट पर मजाक

अंकुर सिंह। 1956 यह वह साल था जब कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई थी और मोरारजी देसाई को बिहार में उम्मीदवारों के चयन के लिए पटना भेजा गया था। लेकिन यहां मोरारजी के उम्मीदवारों के चयन के तरीके पर सवाल उठने लगे थे।

जिस तरह से मोराजी ने युवकों की खादी की कोट का ब्रांड देखकर उन्हें खारिज किया उसपर काफी मजाक किये गये। लेकिन यह मजाक काफी आगे तक बढ़ा। जब मोरारजी पटना से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो उनका सामना युवा महिला नेता से हुई और इस महिला ने मोरारजी से सवाल पूछा,'क्या आप बिहार में कांग्रेसियों को कोई संदेश देना चाहते हैं मोरारजी भाई'?

लेकिन मोरारजी ने इस सवाल का जवाब देने से पहले इस महिला की ओर देखा जिनके छोटे-छोटे बॉब कट बाल थे, देखने में काफी आकर्षक, हाथों में रंगीन चूड़िया, नाखूनों में नेलपॉलिश लगी हुई थी। हालांकि उन्होने खादी की साड़ी पहन रखी थी लेकिन उसपर बेहतरीन जरी का काम किया गया था।

जब कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन खादी कोट का ब्रांड चेक करके किया जाता था

मोरारजी ने उन्हें देखकर कहा कि आप बहुत महंगे कपड़े पहनती हैं। देसाईजी ने अपने हावभाव से महिला को यह जताने की कोशिश की कि सादा जीवन उच्च विचार महंगे वस्त्रों से ज्यादा बेहतर है। यह महिला कोई और नहीं बल्कि बिहार की सांसद तारकेश्वरी देवी थी जिन्हें उस वक्त संसद की ग्लैमरस गर्ल के नाम से जाना जाता था, और मोरारजी देसाई को इस बारे में पता था।

लेकिन जब देसाई जी ने तारकेश्वरी देवी की चूड़ियों पर कुछ कहा तो तारकेश्वरी देवी ने जवाब दिया कि यह बिहार की परंपरा है और अगर कोई महिला शादी के बाद इस नहीं पहनती है तो इसे अशुभ माना जाता है। मोरारजी की पटना में हुई तारकेश्वरी देवी के साथ इस बातचीत और पटना में युवक की कोट की जांच ने अखबारों की काफी सुर्खियां बटोरी।

जिसके बाद तारकेश्वरी देवी ने खुद पंडित नेहरू से इस बात की शिकायत करते हुए पत्र लिखा था। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई जब तारकेश्वरी देवी पटना से लौटने के बाद संसद के सेंट्रल हॉल में पहली बार फिरोज गांधी से टकराई तो उन्होंने मजाक में उनसे पूछा कि अरे तारकेश्वरी जी बताइये क्या मोरारजी ने पटना में महिला उम्मीदवारों के पटीअकोट की जांच नहीं की। लेकिन इस वाकये के बाद संसद के गलियारों में अक्सर पेटीकोट पर मजाक बनता रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+