Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वेट लॉस की कोशिश में अक्सर लोग करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

नई दिल्ली, 23 मई। आज के समय में युवा फिटनेस को लेकर अब बहुत जागरूक रहने लगा है। सोशल मीडिया पर वजन घटाना सबसे लोकप्रिय विषयों में रहा है। जिम में वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट की जाती रही हैं। लेकिन वेट लॉस करने समय अक्सर कुछ बातें हैं जिनका लोग ख्याल नहीं करते। आज हम ऐसी ही आम गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वेट लॉस करने के दौरान अक्सर लोग करते हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को नजरअंदाज करना

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को नजरअंदाज करना

एक आम धारणा ये भी है कि कुछ एक्सरसाइज को न करना ही बेहतर होता है। लेकिन अपनी डाइट का पूरा ध्यान देने और स्वस्थ जीवन शैली रखने के बाद भी वर्कआउट कोई परिणाम नहीं दिखा रहा है तो समझिए कि स्ट्रेंथ में कमी हो सकती है। बहुत सारी महिलाओं में ये आम धारणा होती है कि अधिक वजन उठाने से उनका वजन बढ़ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा करना न केवल आपकी स्ट्रेंथ मजबूत करता है बल्कि केवल मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करता है। साथ ही यह पेट की चर्बी को भी घटाता है।

भोजन छोड़ना

भोजन छोड़ना

अक्सर लोग वेट लॉस के दौरान ये गलती करते हैं। बहुत से लोग कम कैलोरी लेने के लिए खाना छोड़ देते हैं। ऐसा करने से न केवल आप जरूरी पोषण से वंचित रहते हैं बल्कि मेटॉबॉलिज्म भी काफी धीमा हो जाता है। ऐसा करने से वजन कम करना मुश्किल हो सकता है और अगर हो भी गया तो जल्द ही वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं तो खाना छोड़ने की बजाय दिन में 4-5 बार में थोड़ा-थोड़ा भोजन करना चाहिए। अगर ज्यादा भूख लगती है तो सूखे मेवे, दही और मखाने जैसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की तरफ जाएं।

पर्याप्त प्रोटीन न लेना
यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त करना बेहद जरूरी है। प्रोटीन कई तरीके वजन घटाने में मददगार है। यह भूख को कम करके संतुष्टि को बढ़ाता है। कैलोरी का कम सेवन मेटोबॉलिज्म को बढ़ा सकता है और वजन घटाने के दौरान मांसपेशियों की रक्षा कर सकता है। वजन घटाने वाले आहारों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाई प्रोटीन डाइट की सिफारिश की जाती है। पनीर, चिकन, अंडे जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं।

शुगर जूस का ज्यादा सेवन

शुगर जूस का ज्यादा सेवन

डाइटिंग के दौरान अधिकांश लोग वजन कम करने के लिए शीतल पेय और अन्य मीठे पेय पदार्थों को हटा देते हैं। लेकन वे अभी भी पैक्ड ड्रिंक फ्रूट जूस लेना जारी रखते हैं। ये समझना जरूरी है कि 100 प्रतिशत फलों का रस में भी शुगर काफी होता है और चीनी-मीठे पेय पदार्थों के कारण स्वास्थ्य और वजन की समस्याएं पैदा कर सकता है। शुगर वाले जूस की जगह दिन में 4-5 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। इसमें स्वाद देने के लिए नींबू या पुदीने की पत्तियां मिला सकते हैं।

पर्याप्त नींद न लेना
नींद की कमी से संतुष्टि वाले हार्मोन की कमी हो सकती है, जबकि यह भूख लगने वाले हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। यही वजह है कि जब आप बहुत देर तक जागते हैं तो आपको हमेशा भूख लगती है। इसके अलावा एक व्यक्ति जितनी कम नींद ले रहा होता है, वह उतना ही उच्च वसा और उच्च कार्ब वाले पदार्थों की तरफ भागता है। इसलिए पर्याप्त नींद अवश्य लें। स्वस्थ रहने के लिए वयस्कों को कम से कम सात-आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+