टाइट जींस पहनने वालों में बढ़ जाते हैं नामर्दी के लक्षण

नयी दिल्ली। अगर आप भी टाइट जींस पहनने के शौकीन हैं तो आपके लिए ये खतरे की घंटी है। जी हां टाइट जींस का शौक आपको नामर्दी की ओर ले जाता है। ये बात डॉक्टरों ने अपने रिसर्च में बताई हैं। आगरा में इकट्ठे हुए देश भर के डॉक्टरों ने बताया कि टाइट जींस और लैपटॉप को पैरों पर या गोद में रख कर काम करने वाले लोगों में नामर्दी के लक्षण आने लगते हैं।

tight jeans

गायनोकॉलोजिस्ट का भी मानना है कि पहले पुरुषों में फर्टिलिटी रेट ज्यादा थी, लेकिन धीरे-धीरे अब वो कम होने लगी है। जहां मर्दों में स्पर्म काउंट 150 मिलियन के ऊपर रहता था वहीं अब गिरकर 40 से 140 मिलियन के बीच रह गए। डब्लूएचओ की माने तो वर्तमान ने स्पर्म काउंट की संख्या महज 20 मिलियन रह गई हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण है मर्दों में बदलता लाइफस्टाइल ।

वे कहती हैं कि जींस कल्चर उनके स्पर्म को कम कर रहा है। डॉक्टरों की माने तो लैपटाप को पैरों पर रखकर काम करने से शरीर के नीचे का तापमान लगभग 1.5 से 2.0 डिग्री तक बढ़ जाता है। जो उनमें स्पर्म काउंट को कम करता है। लगातार ऐसी स्थिति बनी रहने से स्पर्म बढ़ना बंद हो जाते हैं और नामर्दी बढ जाती है। ऐसे में अगर आप भी टाइट जींस पहनने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+