Vishwakarma Puja 2017: जानिए भारत में कहां है भगवान विश्वकर्मा का मंदिर?

रांची। आज भारत में विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। देश में विश्वकर्मा पूजा के लिए खास आयोजन किए जा रहे हैं। लोग अपने कारखानों, मंदिरों और घरों पर अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के मुताबिक पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान विश्वकर्मा का मंदिर कहां है, नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं, दरअसल झारखंड की राजधानी रांची में भारत का इकलौता विश्वकर्मा मंदिर है।

खास बातें...

रांची में स्थित विश्वकर्मा मंदिर 87 साल पुराना है। इस मंदिर का निर्माण एक संत ने 1930 में कराया था। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण करने वाले संत को मंदिर बन जाने के बाद किसी ने कभी नहीं देखा।

मान्यता

ऐसा कहा जाता है कि एक बार वाहन खरीदने के बाद जब भी कोई यहां दर्शन करने आता है तो उसके पास अगले साल दो वाहन हो जाते हैं इसलिए यहां पर अक्सर भक्तों की काफी भीड़ देखी जाती है। लोग कहते हैं कि विश्वकर्मा का पूजन करने से लोगों को वाहन सुख, वाहन से जुड़े व्यापार, कल-कारखानों से जुड़े कारीगर और इंजीनियरों को सुख शांति की प्राप्ति होती है।

कौन हैं विश्वकर्मा

महर्षि अंगिरा के ज्येष्ठ पुत्र बृहस्पति की बहन भुवना जो ब्रह्मविद्या जानने वाली थी वह अष्टम् वसु महर्षि प्रभास की पत्नी बनी और उससे सम्पुर्ण शिल्प विद्या के ज्ञाता प्रजापति विश्वकर्मा का जन्म हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+