Video- महिला कोच में सफर करने पर पुरुषों का हुआ थप्पड़ों से स्वागत
नई दिल्ली। देश की राजधानी की मेट्रो में जबरदस्त भीड़ के चलते इसमें महिलाओं के लिए विशेष रूप से अलग कोच निर्धारित किया गया है। लेकिन बावजूद इसके पुरुष महिलाओं के कोच में सफर करते अक्सर पाये जाते हैं। लेकिन इस बार पुरुषों को महिलाओं के कोच में सफर करना काफी महंगा पड़ गया।[देखिये दुल्हन की धमाकेदार एंट्री]

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पूरे महिला कोच में पुरुषों की भीड़ जमा है। लेकिन जैसे ही यह ट्रेन मेंट्रो स्टेशन पर रुकती है तो सुरक्षा कर्मी इन पुरुषों को थप्पड़ों से मारते हुए कोच के बाहर निकालते हैं। यही नहीं महिला पुलिसकर्मी तो पुरुषों के बाल पकड़कर उन्हें मुर्गा भी बनवाती है।
इस वीडियो को देखने के बाद पुरुष कभी भी महिला कोच में सफर करने की हिमाकत नहीं कर सकेंगे। इस वीडियों को लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके चलते यह काफी वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications