Video- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दसवीं कक्षा के बाद नहीं गये कभी स्कूल या कॉलेज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाकपटुता का आज दुनिया लोहा मानती है। यही नहीं अपनी अदम्य भाषण कला की वजह से ही उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान देश के लोगों का रुख अपनी ओर करने में सफलता पायी थी। लेकिन आप में से कम लोगों को ही पता होगा कि पीएम ने 10वीं कक्षा के बाद कभी भी स्कूल या कॉलेज की चौखट पर कदम नहीं रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दूरदर्शन को दिये अपने पहले इंटरव्यू में इस बात को खुद स्वीकार किया। पीएम मोदी खुद अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बताते हुए कहते हैं कि मैंने महज 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और 10वीं कक्षा के बाद कभी भी स्कूल या कॉलेज नहीं गया। हालांकि उन्होंने एमए तक की पढ़ाई प्राइवेट फॉर्म के जरिए परीक्षा देकर पास की है।












Click it and Unblock the Notifications