एक अपाहिज लड़की ने बेशर्म लड़के को सबक सिखाया, देखें वीडियो
नई दिल्ली। हमारे देश के काफी लोग ऐसे हैं जिनके पास सही सलामत हाथ-पांव है लेकिन वो काम ऐसे करते हैं जिन्हें देखकर एहसास होता है कि इन लोगों से अच्छे तो वो लोग हैं जिन्हें भगवान ने अपाहिज तो बनाया है लेकिन वो किसी के मोहताज नहीं है, उल्टा वो समाज के उन लोगों को आईना दिखाते हैं जो कि अपनी नेमत का सही इस्तेमाल नहीं करते।
BROKEN ANGEL नाम के इस वीडियो में भी यही दिखाया गया है कि एक सिरफिरा युवक बड़े आराम से सड़क के किनारे बैठकर सिगरेट पी रहा है, टॉफी-चॉकलेट खा रहा है और बड़ी ही आसानी से सड़कों को गंदा कर रहा है, उसे देश-दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है, वो अपनी मस्ती में चूर है।
लेकिन उसके बगल बैठी लड़की बार-बार उसकी हरकतों को इग्नोर कर रही है और उसकी फेंकी गई चीजों को कूड़े दान में डाल रही है, लड़के को अपनी गलती का एहसास तब होता है जब वो देखता है कि लड़की के पांव ही नहीं है और इसके बावजूद वो टॉफी-चॉकलेट के कागजों को उठा रही है।
आप भी देखिये दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को....













Click it and Unblock the Notifications