एक साथ 4 बच्चों को संभाल रही 'सुपर-मॉम' का वीडियो वायरल
नयी दिल्ली। छोटे बच्चे को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक बच्चे को संभालने, उसे खाना खिलाने और सुलाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन क्या अगर एक मां को एक साथ 4 बच्चों को संभालना पड़े। अगर आप इसकी कल्पना नहीं कर सकते तो जरा इस सुपर मॉम से मिलिए।

कनाडा की एक मॉम ने यह असंभव सा दिखने वाला काम इतने अच्छे ढंग से किया कि उन्हें 'सुपर-मॉम' का खिताब मिल गया। डैन गिब्सन और उनकी पत्नी कोरी के चार बच्चे है। डैन ने अपनी पत्नी द्वारा बच्चों को तैयार करने का वीडियो यूट्यूब में अपलोड किया है।
OMG ये महिलाएं हैं एलियंस के 13 बच्चों की मां
वीडियो ढ़ाई मिनट का है। सुपर मॉम कोरी जिस तरह से अपने बच्चों को संभालती है उसे देखकर लोग खूब खुश हो रहे हैं। लोगों ने इसे खूब पसंद किया और महज 6 दिनों में ही इसे 6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फेसबुक पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। आप भी देखिए इस सुपर मॉम का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications