Donald Trump Scandal: हो सकती है डोनाल्ड ट्रंप को जेल, पहले भी कई नेता कर चुके हैं ऐसे स्कैंडल
एक पोर्नस्टार के साथ सेक्स के ‘किस्से’ को छिपाने और उसके एवज में लाखों डॉलर देने की पेशकश में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेल जाने की नौबत आ गई है।

Donald Trump Scandal: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है कि उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया जा सकता है। दरअसल, उन पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पॉर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को कथित रूप से $130,000 का भुगतान करने का आरोप है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी के सामने सबूत के रूप में दस्तावेज पेश किए हैं। दावा किया गया है कि साल 2006 में डोनाल्ड ट्रंप ने स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ यौन संबंध बनाए थे। स्टॉर्मी डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। राष्ट्रपति चुनाव के समय उन्हें अपना मुंह बंद रखने के लिए लाखों डॉलर का भुगतान किया गया था। इस रकम का भुगतान डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से उनके वकील कोहेन ने किया था।
हालांकि, विश्व के बड़े नेताओं के सेक्स स्कैंडल, हनी ट्रैप और अवैध संबंधों का उजागर होना कोई नयी बात नहीं है। इससे पहले भी कई देशों के टॉप लीडर्स ऐसे मामलों में फंस चुके हैं। बाद में उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। यही नहीं, सेक्स स्कैंडल के कारण कई देशों में सरकार भी गिर चुकी है।
बोरिस जॉनसन को छोड़ना पड़ा पीएम पद
जुलाई 2022 में एक सेक्स स्कैंडल के कारण बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया था। हालांकि, इसमें बोरिस जॉनसन को कोई लेना-देना नहीं था। उनकी गलती बस यह थी कि सेक्स स्कैंडल में फंसे एक आरोपी नेता को उन्होंने पार्टी में डिप्टी चीफ व्हिप का पद दे दिया।
इससे नाराज होकर बोरिस जॉनसन मंत्रीमंडल में शामिल मंत्रियों ने एक के बाद एक इस्तीफे देने शुरू कर दिए। सबसे पहले वित्तमंत्री ऋषि सुनक और फिर स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने पद छोड़ा और उसके बाद इस्तीफों की लाइन लग गई। आखिरकार बोरिस जॉनसन को भी दबाव में आकर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया।
सेक्स स्कैंडल ने ओबामा को बनवा दिया सीनेटर
जी हां! यह किस्सा साल 2004 का है जब अमेरिका में सीनेट के लिए चुनाव होना था। दरअसल, एक युवा नेता जैक रियान सीनेट चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे। डेमोक्रेटिक पार्टी से बराक ओबामा उनके सामने उम्मीदवार थे। इसी दौरान जैक रियान की तलाक से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स रिलीज करवाए गए। उनमें उनकी पूर्व पत्नी और हॉलीवुड अभिनेत्री जेरी रयान ने सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जेरी ने जैक पर सेक्स क्लबों में भाग लेने और उन पर वहां गलत काम करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद जैक सीनेट चुनाव से हट गये और उनके स्थान पर रिपब्लिकन पार्टी ने जगह एलन कीज को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया लेकिन एलन कीज सीनेट चुनाव में बराक ओबामा से हार गये। इस तरह ओबामा का राजनीतिक कैरियर एक स्कैंडल के सहारे शुरू हुआ।
विदेश मंत्री की 'सेक्स कहानी', गिर गई ब्रिटेन सरकार?
यह मामला साल 1963 का है। तब ब्रिटेन में हेरोल्ड मैकमिलन के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार थी। वहीं जॉन प्रोफुमो, मैकमिलन सरकार में विदेश मंत्री थे। उस वक्त उनके 19 साल की एक मॉडल से नाजायज संबंध थे। मामला सुर्खियों में इसलिए आया क्योंकि प्रोफुमो शादीशुदा थे। वहीं जब प्रोफुमो से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। बाद में पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि उनके अवैध संबंध थे। इसके बाद, हेरोल्ड मैकमिलन सरकार के प्रति लोगों में अविश्वास फैल गया। इसकी वजह से मैकमिलन ने अक्टूबर 1963 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
इमरान खान के 'सेक्सी' ऑडियो
अगर दुनिया में कभी भी नेताओं के सेक्स स्कैंडल की बात हो, तो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान उससे अछूते नहीं रह सकते। मई 2022 में इमरान खान के तीन सेक्स ऑडियो सामने आये थे। इसके बाद पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया में तहलका मच गया। यही नहीं, उनके 6 सेक्स वीडियो भी लीक हुए जो खूब वायरल हुए। वहीं इमरान खान की तीसरी पत्नी रेहम खान अपनी आत्मकथा में लिखती है कि इमरान खान के कई महिलाओं के साथ सेक्स संबंध थे। वहीं उनके पांच नाजायज बच्चे भी हैं। जिसमें सबसे बड़ा बच्चा 34 साल का है।
जब सालों बाद हुआ राष्ट्रपति केनेडी का खुलासा?
अप्रैल 2011 में न्यूयॉर्क चर्च व्यवस्थापक पद से सेवानिवृत्त मिमी अल्फोर्ड ने अपनी किताब 'वन्स अपॉन अ सीक्रेट : माय अफेयर विद प्रेसिडेंट जॉन एफ' में खुलासा किया कि अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने व्हाइट हाउस में एक महिला प्रशिक्षु के कौमार्य को भंग किया था। उन्होंने एक कमरे में इस महिला के साथ यौन संबंध बनाए थे। पुस्तक में खुलासा किया गया है कि उनके 18 महीनों के प्रसंग के दौरान एक दिन केनेडी ने उन्हें अपने दोस्त के साथ सेक्स करने को कहा और खुद इसे देखते रहे। वैसे जॉन एफ. कैनेडी को अमेरिका का 'प्लेब्वॉय राष्ट्रपति' भी कहा जाता था।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के साथ वो 'डेढ़ मिनट' था सबसे खराब, जब एडल्ट स्टार ने उतारी थी पूर्व US राष्ट्रपति की इज्जत
-
Madman Theory: क्या है Trump की मैडमेन थ्योरी? जिससे दुनिया को डराने की कर रहे कोशिश, किस-किस नेता ने अपनाई? -
Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story












Click it and Unblock the Notifications