यूपी विधानसभा चुनाव 2017: स्याना में सपा-बसपा का नहीं खुला खाता
यूपी के बुलंदशहर जिले में आने वाली स्याना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और बसपा को कभी जीत नहीं मिली। बुलंदशहर जिले में आने वाली यह सीट काफी अहम मानी जा रही है।

विधानसभा नंबर: 66
जिला: बुलंदशहर
169 गांवों वाली स्याना तहसील की आबादी करीब 86842 है।
2012 विधानसभा चुनाव परिणाम
कांग्रेस के दिलनवाज खान ने 53887 वोटों के साथ जीत दर्ज की।
उन्होंने बीएसपी के देवेंद्र भारद्वाज को 1664 वोटों से हराया।
पार्टियों की स्थिति
यहां कांग्रेस ने आठ बार और बीजेपी ने दो बार जीत दर्ज की है। सपा और बीएसपी का यहां अब तक खाता नहीं खुला।
2014 लोकसभा चुनाव परिणाम
बीजेपी के भोला सिंह 421973 वोटों के साथ जीते। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बीएसपी के प्रदीप कुमार जाधव को हराया।












Click it and Unblock the Notifications