Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी विधानसभा चुनाव 2017: विकास की राह ताकता, पॉटरी नगरी खुर्जा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 महासंग्राम के मद्देनज़र बात पॉटरी नगर खुर्जा की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का प्रमुख शहर खुर्जा क्रॉकरी, चीनी मिट्टी के बर्तन और फैंसी आइटम के लिए विश्व विख्यात है।

up

खुर्जा में क्रॉकरी आइटम इतने उन्नत और कम लागत में तैयार किए जाते हैं कि चीन भी इसका मुकाबला नहीं कर सका है। दुनिया के तमाम मुल्कों में यहां बनने वाले क्रॉकरी के उत्पाद और चीनी मिट्टी अन्य फैंसी आइटम निर्यात किए जाते हैं।

तमाम उद्योग, रोजगार और राष्ट्रीय राजधानी से निकट होने के बावजूद विकास के मामले में खुर्जा आज भी पिछड़ा नज़र आता है। संसाधन, श्रम शक्ति और भौगोलिक नज़रिए से परिपूर्ण खुर्जा आज भी कई क्षेत्रों में विकास के लिए तरसता दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों की तरह खुर्जा की भी आम जनता से जुड़ी कई समस्याएं हैं। बिजली, पानी, यातायात, कानून व्यवस्था और अवैध मीट कारोबार यहां की प्रमुख समस्याओं में से एक है।

कब आएगी बिजली?
लंबे पॉवर कट से त्रस्त जनता- कारोबारी नजरिए से खुर्जा विधानसभा में कई बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और पॉट्री हैं, बावजूद यहां बिजली की खासी समस्या है। आम जनता लंबे और अनियमित पॉवर कट से आम जनता त्रस्त है। बड़े-बड़े लुभावने वादे और नए बिजलीघर निर्माण के बावजूद बिजली क्षेत्र से नदारद है। बिजली न होने के कारण आम जनता, फैक्ट्री मालिक, किसान और बड़े व्यवसायिक संस्थानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है

पानी की समस्या
वक्त के साथ-साथ शहर की आबादी में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला बुलंदशहर के दूसरे सबसे बड़े शहर होने के बावजूद पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं। रस्मअदायगी के नाम पर जगह-जगह बेतरतीब ढंग से पानी की टोंटियां लगा दी गई हैं लेकिन उनके रखरखाव की कोई कारगर योजना नहीं बनाई गई। पानी के लिए जनता अपने निजी संसाधनों पर निर्भर है और कई घनी बस्तियों तक अभी तक पानी नहीं पहुंच सका है।

बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था
पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था एक बड़ी समस्या है और खुर्जावासी भी इसी से त्रस्त हैं। बेतहाशा अपराध में बृद्धि और पुलिस-प्रशासन की सुस्ती का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। चेन स्नेचिंग, लूट, चोरी और बड़ी वारदातें अपराधियों ने अंजाम दी हैं। पैसे की धमक और रसूख के सामने पुलिस तंत्र कमजोर दिखाई देता है। शायद इसलिए अपराधियों के हौंसले बुलंद और पुलिस के पस्त हैं।

जनता के बीच से गायब विधायक जी
भाजपा का गढ़ रहा खुर्जा से बीते चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी बंसी पहाड़िया ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की थी। सबको चौंकाते हुए बंसी पहाड़िया खुर्जा से लखनऊ विधानसभा पहुंचे थे। लाख विकास के दावे और बातें हुईं लेकिन क्षेत्र में उनकी मौजूदगी सिर्फ अखबारों तक सीमित थी।

कौन लड़ेगा आगामी चुनाव?
आगामी चुनावों को देखते हुए सपा और बसपा दोनों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा से पूर्व एआरटीओ अर्जुन सिंह इनलो प्रत्याशी हैं तो सपा से सुनीता चौहान का टिकट काट कर रविंद्र बाल्मिकी को दिया गया है। अर्जुन सिंह इनलो क्षेत्र में संपर्क और चुनाव प्रचार काफी समय पहले से शुरू कर चुके हैं। जबकि कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। लोकसभा चुनाव में झटका खा चुकी बसपा ने अपनी पहले से कमर कस ली है। जो आगे बड़ी चुनौती बनकर उभरेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+