यूपी विधानसभा चुनाव 2017: दादरी विधानसभा सीट की खास बातें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आने वाली दादरी विधानसभा सीट बीते दिनों काफी चर्चा में रही है। बीफ कांड से चर्चा में आया दादरी सभी पार्टियों के लिए सियासी अखाड़ा बना था। अब चुनाव के मौके पर भी सभी इसे भुनाने की कोशिश करेंगे।

up assembly polls 2017 know your constituency dadri

दादरी विधानसभा सीट गाजियाबाद की सीमा से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक फैली हुई है। इस सीट पर अधिकतर वोटर ग्रामीण हैं हालांकि ग्रेटर नोएडा और दादरी नगरपालिका के शहरी मतदाता भी इसमें शामिल हैं।

दादरी विधानसभा से जुड़ी खास बातें-

  • विधानसभा नंबर: 62
  • दादरी विधानसभा सीट गौतमबुद्ध नगर जिला और लोकसभा सीट के अंदर आती है।
  • केवल दादरी की कुल आबादी 91189 है, जिनमें से 48856 पुरुष और 42333 महिलाएं हैं।
  • यहां साक्षारता का कुल प्रतिशत 74.37 है। जो कि राज्य के कुल साक्षरता प्रतिशत से अधिक है। इनमें से 82 फीसदी पुरुष और 65.57 फीसदी महिलाएं हैं।
  • 2012 में यहां कुल 343679 मतदाता थे।

2012 विधानसभा चुनाव परिणाम

  • पिछले विधानसभा चुनाव नें बीएसपी के सतवीर सिंह गुर्जर विजयी रहे।
  • उन्हें कुल 81137 वोट मिले।
  • उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार नवाब सिंह नागर को 37297 वोटों से हराया।

2014 लोकसभा चुनाव परिणाम

  • 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को 280212 वोटों से हराया था।

विधानसभा सीट के इतिहास में पार्टियां-

  • इस सीट पर कांग्रेस ने चार बार जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी और बीएसपी को दो-दो बार जीत मिली है। इस सीट पर अब तक सपा का खाता नहीं खुला।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+