यूपी विधानसभा चुनाव 2017: बदहाली से जूझता जनपद बुलंदशहर
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 महासंग्राम में बात आज जिला बुलंदशहर की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ये जिला दिल्ली से नजदीकी का सबसे ज्यादा लाभ तो उठा रहा है लेकिन विकास की राह में आज भी बुलंदशहर की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है।

हाल ही के दिनों में हाईवे पर हुए गैंगरेप और लूट के बाद सुर्खियों में छाए बुलंदशहर की पूरे देश में एक खराब छवि बनकर उभरी। रोजाना के अखबारों की सुर्खियां देख, जनपद की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई ऐतिहासिक कारणों से मशहूर बुलंदशहर आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है।
1,887 वर्ग मील क्षेत्रफल वाले इस जिले का इतिहास 1200 साल से ज्यादा पुराना है। जहां राजा महाराजाओं के किस्से कहानियों से लेकर मुगल और अंग्रेजों दौर के साक्ष्यों से अटा पड़ा है।
कब दिल्ली से जुड़ेगा बुलंदशहर
महज 64 किमी की दूरी के बावजूद दिल्ली और बुलंदशहर के बीच सीधा रेल मार्ग नहीं है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ता है। इस मांग को लेकर जनपदवासी कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन सिवाए आश्वासन के आजतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
गन्ना भुगतान
गन्ने की फसल जनपद में प्रमुखता के साथ उगाई जाती है लेकिन भुगतान वक्त पर नहीं मिलना किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। मिलों से मिलने वाले भुगतान में सुस्ती के कारण किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। बेमौसम बरसात और कर्ज किसानों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है लेकिन सरकारें सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रह गई हैं।
मौजूदा विधायक पर उठ रहे सवाल
बुलंदशहर के मौजूदा विधायक बसपा से हाजी अलीम हैं। पत्नी की हत्या के बाद मीडिया की सुर्खियां बने अलीम का लंबा इतिहास है। उनके समर्थक और रिश्तेदारों की गुंडागर्दी आए दिन शहर में चर्चा का विषय बनी रहती है। विकास की बात करें तो आम जनता में उनके प्रति भारी नाराजगी है। वो विधायक जी से बीते दस सालों का लेखा-जोखा मांग रहे हैं
टिकट का बंटवारा
2017 विधानसभा चुनावों को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी सपा ने बुलंदशहर से मोहम्मद मुस्तकीम अल्वी को टिकट दिया है, जबकि बसपा ने हाजी अलीम का टिकट काटते हुए हाजी इमरान को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications