यूपी विधानसभा चुनाव 2017: सैयादराजा विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से सैयादराज भी एक अहम विधानसभा सीट है। ये विधानसभा क्षेत्र चंदौली जिले के अंतर्गत आता है। यूपी विधानसभा में इस सीट का नंबर 382 है।

 saiyadraja

सैयादराजा विधानसभा क्षेत्र चंदौली लोकसभा इलाके में आता है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2012 में इस विधानसभा में 310116 रजिस्टर्ड वोटर थे।

2012 में कौन जीता कौन हारा

इस विधानसभा सीट पर साल 2012 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले मनोज कुमार ने जीत हासिल की थी।

उन्होंने प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के उम्मीदवार बृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह को हराया था। निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार को जहां 51499 वोट मिले, वहीं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के उम्मीदवार बृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह को 49483 वोट मिले।

चंदौली जिले पर एक नजर

चंदौली उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है। ये एक नगर पंचायत के साथ-साथ शहर भी है। इसका प्रशासनिक कार्यालय चंदौली जिले में है। 20 मई 1997 में चंदौली अलग जिला बना।

चंदौली जिले के उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल के अंतर्गत रखा गया है। ये वाराणसी से महज 30 किमी दूर है। इलाहाबाद से ये जिला 155 किमी. दूर है। चंदौली में तीन तहसील हैं- चंदौली, सकलदीहा और चकिया। इस जिले में 9 ब्लॉक और 12 थाने हैं।

जनसंख्या और साक्षरता दर

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक इस जिले की आबादी 1952756 थी। इनमें 52.12 फीसदी पुरुष और 47.87 फीसदी महिला आबादी थी। 2011 में चंदौली की औसत साक्षरता दर 71.48 फीसदी थी, जबकि 2001 में ये आंकड़ा 59.72 ही था। राष्ट्रीय औसत 59.5 फीसदी से ज्यादा है।

यहां पुरुषों की साक्षरता दर 81.75 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 60.45 फीसदी है। यहां करीब 16 फीसदी आबादी 6 साल की उम्र के नीचे हैं। वर्तमान गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह चंदौली जिले में ही पैदा हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+