यूपी विधानसभा चुनाव 2017: ओब्रा विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

ओब्रा, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का एक शहर है। यह यूपी का अहम विधानसभा क्षेत्र भी है। इसे हाल ही में नगर पंचायत की मान्यता दी गई है।

ओब्रा विधानसभा क्षेत्र वाराणसी से करीब 120 किलोमीटर दूर है। ये इलाका रेनू और सोन नदियों के किनारे पर स्थित है।

obra

ओब्रा की जनसंख्या

2011 की जनगणना के अनुसार ओब्रा की जनसंख्या 46,574 थी। इनमें 24,804 पुरुष और 21,770 महिलाएं थी। ओब्रा की औसत साक्षरता दर 83.90 फीसदी है, जो राज्य की साक्षरता दर से ज्यादा है।

पूरे राज्य की औसत साक्षरता दर 67.68 फीसदी है। इस क्षेत्र में पुरुषों की साक्षरता दर लगभग 91 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर लगभग 76 फीसदी है। यहां करीब 12.36 फीसदी आबादी 6 साल के नीचे है।

नदियां बनी वरदान

ओब्रा शहर रेनू और सोन नदी के किनारे स्थित है, जो गंगा की सहायक नदियां हैं। यहां का वातावरण थर्मल और हाईड्रोइलेक्ट्रिक (हाइडल) पॉवर स्टेशन को अच्छी तरह से सपोर्ट करता है।

इस थर्मल स्टेशन की 13 इकाईयां मौजूद हैं, जिनकी कुल क्षमता 1550 मेगावाट और हाइडल की अधिकतम क्षमता 99 मेगावाट है। ओब्रा शहर में अधिकतर व्यापारिक वर्ग से जुड़े लोग रहते हैं।

2012 में कौन जीता, कौन हारा

2012 में इस विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के सुनील कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के देवेंद्र प्रसाद शास्त्री को हराया। बीएसपी के सुनील कुमार को जहां 31513 वोट मिले, वहीं बीजेपी के देवेंद्र प्रसाद शास्त्री को 24453 वोट मिले।

ओब्रा विधानसभा सीट पर एक नजर

- विधानसभा सीट नंबर 402
- जिला: सोनभद्र
- लोकसभा क्षेत्र: रॉबर्ट्सगंज
- जनसंख्या: 46,574

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+