यूपी विधानसभा चुनाव 2017: मझवां विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

मझवां, मिर्जापुर जिले का अहम विधानसभा क्षेत्र है। यूपी विधानसभा में इस सीट का नंबर 397वां हैं। इस इलाके सियासी गणित बिल्कुल अलग है। आमतौर पर इस सीट पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच अहम टक्कर देखने को मिलती है।

majhwan

2012 में कौन जीता, कौन हारा

2012 में मझवां विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के रमेश चंद ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राजेंद्र प्रसाद को हराया। बीएसपी के रमेश चंद को 83870 वोट मिले, वहीं एसपी के राजेंद्र प्रसाद को 74141 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।

मिर्जापुर जिले पर एक नजर

मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का एक शहर है। पर्यटन की दृष्टि से मिर्जापुर काफी महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक वातावरण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। मिर्जापुर स्थित विन्ध्याचल धाम भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। मिर्जापुर, वाराणसी जिले के उत्तर, सोनभद्र जिले के दक्षिण और इलाहाबाद जिले के पश्चिम में स्थित है।

मिर्जापुर जिले पर एक नजर:

- मिर्जापुर जिला उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में शुमार है।

- इस जिले का क्षेत्रफल 4521 वर्ग किलोमीटर है।

- यहां की जनसंख्या 2001 की जनगणना के मुताबिक 16,57,140 थी। इनमें पुरुषों की आबादी 10,93,849 और महिलाओं की संख्या 9,80,860 है।
- इस जिले में 1000 पुरुषों पर 869 स्त्रियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+