यूपी विधानसभा चुनाव 2017: ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र संत रविदास नगर जिले के अंतर्गत आती है। प्रदेश विधानसभा में इस सीट का नंबर 393 है। ज्ञानपुर एक शहर है और संत रविदास नगर जिले का हेडक्वार्टर भी है।

gyanpur

जिले की शिक्षा का हब है ज्ञानपुर

इसे जिले की शिक्षा का हब कहा जाए तो कम नहीं होगा। यहां दो सरकारी पीजी कॉलेज, दो सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज और निजी शिक्षण संस्थाएं यहां मौजूद हैं।

विधानसभा क्षेत्र की औसत जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार ज्ञानपुर की जनसंख्या 45813 थी। इनमें 54 फीसदी पुरुष आबादी और 46 फीसदी महिला आबादी थी। ज्ञानपुर की औसत साक्षरता दर 91 फीसदी है। ये राष्ट्रीय स्तर की साक्षरता दर से कहीं अच्छी है, जो 59.5 फीसदी है।

औसत साक्षरता दर

ज्ञानपुर में पुरुषों की साक्षरता दर 89 फीसदी है तो वहीं महिलाओं की साक्षरता कहीं अधिक 93 फीसदी है। यहां 15 फीसदी आबादी 6 साल के नीचे है।

ज्ञानपुर के दक्षिण की ओर मोंढ़ स्टेशन है। ये शहर सड़कों से भी अच्छे ढंग से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा कई दर्शनीय स्थल हैं जो पर्यटकों को लुभाते हैं। हरिहरनाथ मंदिर आस्था से जुड़े लोगों को आकर्षित करता है।

2012 विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा

2012 के विधानसभा चुनाव आंकड़ों पर गौर करें तो समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी के विजय कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के दिनेश कुमार सिंह को शिकस्त दी थी। एसपी के विजय कुमार को जहां 91604 वोट मिले। वहीं बीएसपी के दिनेश कुमार सिंह को 53930 लोगों ने वोट दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+