यूपी विधानसभा चुनाव 2017: गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से गाजीपुर भी एक अहम विधानसभा सीट है। यूपी विधानसभा में इस सीट का नंबर 375 है।

2012 में कौन जीता-कौन हारा
इस विधानसभा सीट पर साल 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले विजय कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार को हराया था। सपा उम्मीदवार विजय कुमार मिश्रा को जहां 49561 वोट मिले, वहीं बीएसपी के उम्मीदवार राजकुमार को 49320 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर महज 241 वोटों का रहा। कुल 187661 वोट पड़े।
गाजीपुर जिले पर एक नजर
गाजीपुर जिला उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में से एक है। गाजीपुर शहर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। ये जिला भी वाराणसी मंडल में आने वाले चार जिलों में से एक है। गाजीपुर लोकसभा सीट भी है।
गाजीपुर जिले के अंतर्गत 5 तहसीलें आती हैं। गाजीपुर जिला उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा के करीब स्थि है। ये वाराणसी से 80 किमी पूर्व में है। बिहार के प्रवेश केंद्र बक्सर से 50 किमी. दूर है।
2011 की जनगणना के अनुसार गाजीपुर की आबादी 3622727 थी। इनमें 1856584 पुरुष और 1766143 महिलाएं थी। यहां 52.57 फीसदी पुरुष आबादी है वहीं करीब 47.43 फीसदी आबादी महिलाओं की हैं। यहां साक्षरता दर 74.27 फीसदी है। जो औसत राष्ट्रीय साक्षरता दर से ज्यादा है। पुरुषों की साक्षरता दर 85.77 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 62.29 फीसदी है।
गाजीपुर शहर में गाजीपुर एयरपोर्ट भी है। ये एयरपोर्ट गाजीपुर मऊ रोड पर स्थित है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस एयरपोर्ट की ऑपरेटर है।












Click it and Unblock the Notifications