यूपी विधानसभा चुनाव 2017: भदोही विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

भदोही को उत्तर प्रदेश की कारपेट सिटी के तौर पर जाना जाता है। ये संत रविदास नगर जिले का अहम शहर और विधानसभा क्षेत्र है। प्रदेश में इस विधानसभा क्षेत्र की संख्या 392 है।

bhadohi

कालीन बुनाई में इस क्षेत्र का अहम नाम

भदोही विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ लोकसभा क्षेत्र भी है। यहां दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हाथ से बनाया जाने वाला कालीन बुनाई उद्योग केंद्र है। एशिया का इकलौता संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी यहीं पर स्थित है। कपड़ा मंत्रालय ने 2001 में इस संस्थान को यहां स्थापित किया।

विधानसभा क्षेत्र की औसत जनसंख्या

2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 474539 थी। इनमें 53 फीसदी पुरुष और 47 फीसदी महिलाएं थी। यहां की औसत साक्षरता दर 90 फीसदी है। जो राष्ट्र की औसत साक्षरता दर से ज्यादा है। यहां 94 फीसदी पुरुष साक्षर हैं तो वहीं 86 फीसदी महिलाएं भी साक्षर हैं। यहां 18 फीसदी आबादी 6 साल के नीचे है।

भदोही की दूरी वाराणसी से करीब 45 किलोमीटर है। इलाहाबाद से ये शहर करीब 80 किमी. दूर है।

साल 2012 में कौन जीता-कौन हारा

2012 में इस विधानसभा पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया था। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जहीद बेग ने बहुजन समाज पार्टी के रविंद्र नाथ त्रिपाठी को 16241 वोटों से हराया। एसपी के जहीद बेग को 78698 वोट मिले, वहीं बीएसपी के रविंद्र नाथ त्रिपाठी को 62457 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+