जानिए संयुक्त राष्ट्र के बारे में कुछ खास बातें
लखनऊ। आजकल की खबरों में हर जगह आप संयुक्त राष्ट्र की 71वीं महा सभा के विषय में पढ़ रहे हैं | भारत पर हुए आतंकी हमले से लेकर पाकिस्तान के बुरहान वानी को युवा क्रन्तिकारी के रूप में प्रदर्शित करने तक सबकुछ संयुक्त राष्ट्र महासभा में घटित हो रहा है।
पर क्या आप जानते है ये संयुक्त राष्ट्र महासभा क्या है और कौन सी ऐसी महत्वपूर्ण बातें हैं जिन्हें हमें ध्यान रखना ज़रूरी है? आईये एक नजर डालते हैं
खतरे में पाक की लाइफ-लाइन: भारत तोड़ेगा सिंधु-जल समझौता? PM मोदी ने बुलाई बैठक

क्या है संयुक्त राष्ट्र?
यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो अंतर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था, मानवाधिकार, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, खाद्य कानून, विश्व शांति, सामाजिक विकास और आर्थिक उन्नति आदि के सभी मामलों को सुविधाजनक और उद्देश्यपूर्ण बनाने में सहयोग करता है| संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 से अधिक देशों की सहमती और हस्ताक्षर के बाद 24 अक्टूबर 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत इसका निर्माण हुआ| सभी धर्मों , सम्प्रदायों और रंग भेद आदि विषयों से ऊपर उठकर संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति के लिए कार्यरत है।
क्या है ये महासभा?
संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र की सर्वांगीण संस्था है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के समस्त सदस्य राष्ट्रों का सम प्रतिनिधित्व है। महासभा संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र के अंतर्गत आनेवाले समस्त विषयों पर तथा संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों की कार्यपरिधि में आनेवाले प्रश्नों पर विचार करती है और सदस्य राष्ट्रों एवं सुरक्षा परिषद् से उचित अभिस्ताव कर सकती है। यह संयुक्त राष्ट्र के पांच मुख्य अंगों में से एक है।
इस सभा का हर वर्ष सब सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ सम्मेलन होता है। इन प्रतिनिधियों में से एक को अध्यक्ष चुना जाता है। क्योंकि समान्य सभा वह अकेला मुख्य अंग है जिसमें सब सदस्य देश सम्मिलित होते है, उसके सम्मेलन अधिकतर विवाद के मंच होते है।
तांत्रिक ने गर्भवती महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, वीडियो वायरल
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग-
- महासभा
- सुरक्षा परिषद्
- आर्थिक और सामाजिक परिषद्
- प्रन्यास परिषद्
- अन्तराष्ट्रीय न्यायालय
- सचिवालय
संयुक्त राष्ट्र संघ के विशिष्ट अभिकरण-
- खाद्य और कृषि संगठन
- अन्तराष्ट्रीय श्रम संगठन
- विश्व स्वास्थ्य संगठन
- शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति संबंधी संगठन -यूनेस्को
- पुनर्निर्माण और विकास के लिए अन्तराष्ट्रीय बैंक-विश्व बैंक
- अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष
- अन्तराष्ट्रीय वित्त निगम
- अन्तराष्ट्रीय दूरसंचार संघ
- अन्तराष्ट्रीय दूरसंचार उड्डयन संगठन
- विश्व मौसम विज्ञान संघ
- अन्तराष्ट्रीय बाल संकट कोष
- अन्तराष्ट्रीय समुद्र-परामर्श संगठन
- अन्तराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण
- विश्व डाक संघ
- संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी-उच्चायुक्त
संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित अन्य संस्थाएँ-
- अन्तराष्ट्रीय विकास संघ
- संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संस्था
- व्यापार तथा विकास हेतू संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन
- व्यापार तथा सीमा शुल्क पर सामान्य समझौता
- अन्तराष्ट्रीय कृषि विकास कोष
- विश्व बौद्धिक संपत्ति संस्था
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
- अन्तराष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह संघ
- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या गतिविधियों से सम्बद्ध कोष
इस बार नौ नहीं दस दिन की है नवरात्रि, 18 साल बाद महासंयोग
कैसे है भारत से संयुक्त राष्ट्र के रिश्ते?
भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र का व्यवहार हमेशा सामान्य ही रहा। हालांकि कुछेक मौकों पर भारत को इस संस्था से निराशा हाथ लगी। वर्ष 1948 में जम्मू-कश्मीर समस्या, वर्ष 1971 का पूर्वी पाकिस्तान का संकट और वर्तमान आतंकवाद के मुद्दे पर जिस तरह से संयुक्त राष्ट्र ने भारत के साथ व्यवहार किया उससे आम जनता का इस पर से थोड़ा भरोसा कम हुआ है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत स्थायी सदस्यता की दावेदारी कर रहा है पर उसे अभी तक यह दर्जा हासिल नहीं हुआ है। इनदिनों भारत संयुक्त राष्ट्र में चल रही ७१वी महासभा में अन्य देशों से पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन मांग रहा है। बलूचिस्तान में चल रहे संकट पर भारत की मदद से संयुक्त राष्ट्र में इसका दर्जा काफी उच्च हो गया है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications