सावधान! क्या आपकी भी हर सुबह चाय के साथ होती है?

क्या आप चाय के शौकीन हैं?

तो आपको बता दें, एक अध्य्यन के दौरान चाय में कीटनाशक की उपस्थिति पाई गयी है। जी हां, ग्रीनपीस नामक एक गैर-सरकारी संस्था ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में बेची जाने वाली राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख ब्रांड की चाय में हानिकारक कीटनाशक की उपस्थिति देखी गयी है।

tea

रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से कुछ कीटनाशक ऐसे भी हैं जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अत्यधिक खतरनाक बताया है।

डीडीटी जैसा खतरनाक तत्व भी मौजूद

संस्था ने भारत में लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले आठ कंपनियों की 49 ब्रांडेड चाय की सैंपल का अध्य्यन किया। ये कंपनियां सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी अपने प्रोडक्टस बेचती हैं। मुबंई, दिल्ली, कोलकाता और बंगलौर से ली गई सारे सैंपलस को यूरोप के प्रमाणित लैबोरैटरी में भेजा गया। जिससे यह सामने आया है कि आपके चाय में जहरीले कीटनाशक भी पाए जाते हैं।

वहीं, ग्रीनपीस की वरिष्ठ प्रचारक नेहा सहगल ने कहा अध्य्यन से यह भी सामने आया है कि इन नमूनों में से लगभग 67 प्रतिशत में डीडीटी जैसा खतरनाक तत्व भी मौजूद होता है। जिसे खेती के दौरान भी इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। यहां तक की कुछ नमूनों में मोनोक्रोटोफोस कीटनाशक भी पाया गया है। यह वही कीटनाशक है, जिसकी वजह से बिहार के एक स्कूल में 23 बच्चों की मोत हो गई थी। उनके मीड-डे मिल में यह तत्व पाया गया था।

चाय पूरी तरह है सुरक्षित- चाय बोर्ड

हालांकि भारतीय चाय बोर्ड ने ग्रीनपीस की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि भारत की चाय की पत्ती पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कड़े परीक्षणों से गुजारने के बाद ही बेचा जाता है। आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘भारतीय चाय बोर्ड व्यापक तौर पर चाय के ग्राहकों की आंखों में भारतीय चाय के बारे में सभी भ्रांतियों को दूर करना चाहेगा।' भारतीय चाय कंपनियां भारतीय चाय बोर्ड के नेतृत्व में काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+