अच्छा दिखने के लिए अच्छा मन जरूरी

तलूजा ने आईएएनएस से कहा, "अगर आपका दिमाग स्पष्ट है और उसमें किसी तरह का तनाव नहीं है, तो यह बाहर से दिखाई देगा। तनाव को कम करने और रक्त संचार को प्रवाहमान बनाए रखने में योग और नियमित व्यायाम से काफी मदद मिलती है, और इससे त्वचा में भी निखार आता है।"
उन्होंने यह भी कहा कि बाजारू खाने-पीने की चीजों से बचना चाहिए और स्वस्थ भोजन लेने की आदत डालनी चाहिए। इसका भी असर आपके बाहरी स्वरूप पर पड़ता है।
तलूजा ने पानी पीने पर भी काफी जोर दिया। हालांकि इसके साथ-साथ तलूजा ने त्वचा की देखभाल करने पर भी जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications