क्या आप जानते हैं ऑफिस से छुट्टी लेने का सबसे हिट बहाना ...

नयी दिल्ली। अपने दफ्तर से छुट्टी लेने के लिए आपने भी कभी न कभी कोई न कोई बहाना तो जरुर ही बनाया होगा, हलांकि ये अलग बात है कि कभी आपका वो बहाना चल जाता है तो कभी बॉस आपके झांसे में नहीं आ पाते। कई बार आपके बनाए बहाने से आपको छुट्टी मिल जाती है तो कई बार आपको निराश होना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ऑफिस से छुट्टी लेने का एक बहाना ऐसा भी है जो ऑल टाइम हिट है।

office

एक सर्वे की मानें तो ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए लोग सबसे ज्यादा फ्लू का बहाना बनाते हैं। लगभग 41 फीसदी लोग दफ्तर से छुट्टी लेने के लिए फ्लू का बहाना बनाते हैं। इस सर्वें में ब्रिटेन में 2000 लोगों हिस्सा लिया। जिसमें से 1000 बॉस और 1000 कर्मचारियों शामिल थे।

सर्वे के अनुसार, पांच में से केवल एक बॉस मानते है कि सिरदर्द, कमर दर्द छुट्टी लेने का पर्याप्त कारण है।जबकि एक्सीडेंट होना या किसी तरह की सर्जरी भी बॉस की सहानुभूति नहीं ले पाती। वहीं 41 फीसदी बॉस फ्लू को छुट्टी का पर्याप्त कारण मानते हैं। वह मानते हैं कि फ्लू में घर पर ही रहकर पर्याप्त आराम करना चाहिए।

सर्वे में शामिल 7 फीसदी कर्मचारियों ने माना कि छुट्टी लेने के लिए वह अपने बॉस से बीमारी का झूठा बहाना करते हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 40 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि वह बॉस को छुट्टी लेने के बारे में कभी भी सच नहीं बताते। ऐसे में अब अगर आपको दफ्तर से छुट्टी लेनी है तो आपको कौन सा बहाना बनाना चाहिए ये आप जान गए होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+