सेल्फी लेने के हैं शौकीन तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ लें
नयी दिल्ली। स्मार्टफोन रखने वालों के बीच सेल्फी का क्रेज किस कदर बढ़ता जा रहा है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग सेल्फी के चक्कर में अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। सेल्फी का क्रेज आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसका खुलासा हाल ही के एक रिपोर्ट में हुआ है, जिसमें दुनिया के कई मशहूर डर्मटोलॉजिस्ट ने चेतावनी जारी की है कि ज्यादा सेल्फी लेना आपकी स्किन को के लिए भारी नुकसान पहुंचाता है। Video: पेट्रोलिंग वैन में महिला पुलिस की टॉपलेस सेल्फी, हुई सस्पेंड

ब्रिटेन के लिनिया स्किन क्लीनिक के डॉक्टर्स के मुताबिक स्मार्टफोन से निकलने वाली रेडियेशन हमारी स्किन को डैमेज करता ही वहीं चेहरे पर फ्लैश के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन पर वक़्त से पहले झुर्रियां पड़नी शुरू हो सकती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादा सेल्फी लेने से स्किन की उम्र तेजी से बढ़ने लगती है और आप समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। दुनिया की सबसे डरावनी सेल्फी! हो रही है वायरल?
मेडिकल डायरेक्टर सिमोन जोआकी के मुताबिक स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट और स्क्रीन से चेहरे पर पड़ने वाली ब्लू लाइट स्किन के लिए काफी नुकसानदायक है। प्लैश से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियेशन त्वचा में मौजूद डीएनए पर बुरा असर डालती है। जिसकी वजह से स्किन रिपेयरिंग की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है और जिससे वजह से चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है।












Click it and Unblock the Notifications