Swami Vivekananda: ये हैं स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार, जो देंगे आपके जीवन को सही दिशा

नई दिल्ली। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस है, उनका नाम लेते ही सिर श्रद्धा से झुक जाता है, नई सोच और 'जो कहो वो कर दिखाने' का जज्बा रखने वाले विवेकानंद एक अभूतपूर्व मानव थे, विवेकानंद का वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था, मात्र 25 साल की उम्र में अपने गुरु से प्रेरित होकर उन्‍होंने सांसारिक मोह-माया त्‍याग दी थी और वो संन्‍यासी बन गए थे, उनके विचार बेहद अनमोल हैं, जिनका पालन करके इंसान सदैव तरक्की की राह पर चल सकता है।

ये हैं स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

ये हैं स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

  • जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते हैं तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते - स्वामी विवेकानंद
  • यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं। आप कुछ भी कर सकते हैं - स्वामी विवेकानंद
'एक रास्ता खोजो, उस पर विचार करो'

'एक रास्ता खोजो, उस पर विचार करो'

एक रास्ता खोजो. उस पर विचार करो, उस विचार को अपना जीवन बना लो, उसके बारे में सोचो,उसका सपना देखो, उस विचार पर जियो, मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, आपके शरीर के प्रत्येक भाग को उस विचार से भर दो, और किसी अन्य विचार को जगह मत दो, सफलता का यही रास्ता है - स्वामी विवेकानंद

'शक्ति जीवन है तो निर्बलता मृत्यु है'

'शक्ति जीवन है तो निर्बलता मृत्यु है'

  • आप जोखिम लेने से भयभीत न हो, यदि आप जीतते हैं, तो आप नेतृत्व करते है, और यदि हारते है , तो आप दुसरो का मार्दर्शन कर सकते हैं - स्वामी विवेकानंद
  • शक्ति जीवन है तो निर्बलता मृत्यु है। विस्तार जीवन है तो संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है तो द्वेष मृत्यु है - स्वामी विवेकानंद
  • अपने इरादों को मज़बूत रखो। लोग जो कहेंगे उन्हें कहने दो। एक दिन वही लोग तुम्हारा गुणगान करेंगे- स्वामी विवेकानंद
  • अनुभव ही आपका सर्वोत्तम शिक्षक है। जब तक जीवन है सीखते रहो - स्वामी विवेकानंद
  • कुछ भी ऐसा जो आपको शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनता हो, उसे ज़हर सामान मानकर नकार देना चाहिए- स्वामी विवेकानंद
  • समय का पाबंद होना, लोगों पर आपके विश्वास को बढ़ाता है - स्वामी विवेकानंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+