मुश्किल से घिरे सनी ने बेटे की खातिर जो किया, वो हर किसी के बस का नहीं
कुछ समय से खबर आ रही थी कि, सनी देओल 'मेरा भारत महान' नाम की फिल्म में दिखेंगे, जिसको बाहुबली के लेखक केवी विजेंद्र बनाने जा रहे हैं.
नई दिल्ली। सनी देओल का करियर पिछले काफी समय से डांवाडोल है और वो अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए लगातार कोशिशें भी कर रहे हैं। इसके बावजूद बात जब बेटे के करियर की आई तो उन्होंने खुद को पीछे कर लिया।


सनी ने बेटे को दी तरजीह
कुछ समय से खबर आ रही थी कि सनी देओल 'मेरा भारत महान' नाम की फिल्म में दिखेंगे, जिसको बाहुबली के लेखक केवी विजेंद्र बनाने जा रहे हैं. लेकिन अब ये फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दी गई है और इसकी वजह सनी देओल के बेटे करन हैं।

वीजेंद्र ने बताई वजह
केवी विजेंद्र के अनुसार, यह प्रोजेक्ट बंद हो गया है क्योंकि सनी इस फिल्म के लिए उपलब्ध नहीं हैं. सनी अपने बेटे करण की डेब्यू फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं इसलिए इस फिल्म को उन्होंने मना कर दिया।

सनी बना रहे बेटे के लिए फिल्म
सनी अपने बेटे करण को लेकर फिल्म 'पल पल दिल के पास' बना रहे हैं। सनी खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

अपने करियर पर भी सनी का ध्यान
ऐसा नहीं है कि सनी देओल ने खुद को एक्टिंग से दूर कर लिया है. उन्होंने बीते साल ही घायल रिटर्न्स से अच्छी वापसी की थी लेकिन फिलहाल उनके लिए बेटे का करियर ही ज्यादा अहमियत रखता है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications