जब सनी देओल से हुआ सवाल, क्या सनी लियोन के साथ कर लेंगे काम
सनी देओल इन दिनों फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में निर्माता चाहते हैं कि सनी लियोन का आयटम सॉन्ग हो तो बेहतर रहेगा।
नई दिल्ली। सनी लियोन को बॉलीवुड ने ना सिर्फ अपनाया है बल्कि उनके काम का सम्मान भी किया है। वो कई सीनियर अभिनेताओं के साथ हाल ही में काम कर चुकी हैं लेकिन सनी देओल उनके साथ काम करने को लेकर असहज हैं।


क्या है पूरा मामला
सनी देओल इन दिनों फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में निर्माता चाहते हैं कि सनी लियोन का आयटम सॉन्ग हो तो बेहतर रहेगा। वहीं सनी देओल को लगता है कि जिस तरह की पारिवारिक छवि उनकी रही है, लियोन के उनकी फिल्म में गाने से उसको धक्का लगेगा

शाहरुख के साथ कर चुकी हैं काम
सनी लियोन भले ही पोर्न फिल्मों से आई हैं लेकिन अब वो बॉलीवुड के बड़े स्टार के साथ काम कर रही हैं। शाहरुख की फिल्म 'रईस' में उन्होंने एक आयटम सॉन्ग किया था। जिसके लिए उन्होंने शाहरुख को शुक्रिया भी कहा था।

आमिर ने भी किया था लियोन के लिए ट्वीट
सनी लियोन ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि वो आमिर खान के साथ फिल्म में काम करें अगर आमिर खान को दिक्कत ना हो तो। इस पर आमिर ने ट्वीट किया था कि आपके गुजरे हुए कल से मुझे कोई दिक्कत नहीं और अगर मौका मिला तो वो जरूर साथ में काम करेंगे।

कंडोम एड को लेकर चर्चा में
सनी लियोन हाल ही में कंडोम के अपने विज्ञापन को लेकर भी चर्चा में रहीं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला विंग ने उनके कंडोम विज्ञापन को अश्लील कहकर उसका विरोध किया है और उस पर रोक की मांग की है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications