लड़कियों को लुभाते हैं 'वी' या 'यू' शेप वाले लड़के, जानिए क्यों?
शोध के मुताबिक महिलाओं का मानना है कि स्लीम-ट्रीम वाले मर्द ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं, उनका सारा ध्यान अपने फीगर पर रहता है।
नई दिल्ली। अक्सर मर्द सोचते हैं कि महिलाएं ऐसे पुरूषों के प्रति आकर्षित होती हैं जो कि पतले-दुबले होते हैं लेकिन ऐसा सोचना उनका गलत है क्योंकि नये शोध में खुलासा हुआ है कि महिलाएं ऐसे मर्दों को पसंद करती हैं जो कि थोड़ा वजनी और 'वी' या 'यू' शेप वाले हों।

तोंद निकले पुरूष पसंद नहीं
हां उन्हें तोंद निकले पुरूष पसंद नहीं आते हैं लेकिन यह शोध कहता है कि महिलाओं को ऐसे पुरूष भाते हैं जो थोड़े से हैवी हों। यह शोध हुआ था पिछले साल अमेरिका के कैलिफोर्निया के चैपमैन यूनिवर्सिटी में, जिसके लिए 60,058 लोगों पर अध्ययन किया गया था।

स्लीम-ट्रीम वाले मर्द ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं
इस शोध के मुताबिक महिलाओं का मानना है कि स्लीम-ट्रीम वाले मर्द ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं, उनका सारा ध्यान अपने फीगर पर रहता है जबकि शेप वाले वजनी मर्दों के पास अपने पार्टनर के लिए वक्त होता है।

'इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी' में प्रकाशित
वो उन्हें हर तरह से तृप्त करने की कोशिश करते हैं। यह अध्ययन शोध पत्रिका 'इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी' में प्रकाशित हुआ था।

सिक्स पैक्स और एट पैक्स
वैसे शायद इसलिए ही आजकल के युवागण अपने सेहत और बॉडी के प्रति क्रेजी हो गए हैं और सिक्स पैक्स और एट पैक्स पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगे हैं।

जिम जाने का क्रेज बढ़ा
खाने में भले ही वो जंक फूड पसंद करें लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आजकल युवाओं में जिम जाने का क्रेज बढ़ा है, जो पता नहीं उन्हें उनकी महिला मित्रों की नजर में हीरो बनाएगा या नहीं लेकिन इतना तो तय है कि वो उन्हें स्वस्थ जरूर रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications