टेलीविज़न पर हो इंटरव्यू तो ये 10 बातें याद रखें नेता

1. हमेशा तैयार रहें
किसी भी टीवी एंकर के सामने बैठें तो यह ध्यान रहे कि सामने वाले का काम आपको एक्सपोज़ करना है। आपकी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातों को सामने लाना उसका मकसद है। ऐसे में आपको पहले से तैयार रहने की जरूरत होती है। कई टीवी एंकर इस बात को साबित करने में जुट जाते हैं कि जो बात सामने आयी, उससे कहीं अधिक सच वह है जो वो सोचते हैं। आप इस माध्यम से देखने के लिए सक्षम होना चाहिए। ऐसे में कार्यक्रम छोड़ कर मत जायें, झल्लायें नहीं, बल्कि उसके प्रश्नों को ठंडे दिमाग से हैंडल करें। जितना अधिक आप अपने विषय के बारे में जानते होंगे, उतने ही बेहतर ढंग से आप कैमरे के सामने जवाब दे सकेंगे। जितना कम जानते होंगे, आप उतने ही कमजोर और अधिक अयोग्य दिखाई देंगे।
2. आप खुद आपके सबसे अच्छे मित्र हैं
टीवी एंकर आपको स्क्रीन के सामने स्टार बनाकर प्रस्तुत नहीं करेगा। (जब तक आपने कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की हो)। वो आपके अहंकार को चोट देने की कोशिश करेंगे और आपके अंदर से हीरो को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। अन्य सभी मामलों में, वे आपके बारे में अनसुनी बातों व तथ्यों को उजागर करने के प्रयास करेंगे और वह मिलते ही उनकी हेडलाइन तय हो जायेगी। वे आपकी कमजोरी को पकड़ने के हर संभव प्रयास करेंगे। ऐसे में आप खुद पर विश्वास बनाये रखें। एंकर के सामने दृढ़ रहें। एक कठिन टीवी साक्षात्कार एक जंग है। किसी पर भरोसा मत करें, सिर्फ खुद पर विश्वास करें।
3 विश्वस्नीयता के आधार को बनाये रखें
आपसे जो भी सवाल पूछा जाये, उसमें विश्वस्नीयता बनाये रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में तथ्यहीन जवाब नहीं देने चाहिये। विश्वास ही है जो हर एक नीव को मजबूत करता है। आम तौर पर हम उन्हीं पर विश्वास करते हैं, जिन्हें पसंद करते हैं। जो लोग हमें नापसंद करते हैं, उनका विश्वास जीतना कठिन होता है। लिहाजा वास्तवकिता केा आधार बनाकर चलने से आपकी विश्वस्नीयता कायम रहती है। आम तौर पर लोग आपके बारे में अपनी पहली राय को नहीं बदलते हैं।
4. अपनी छवि को बनायें
अपनी छवि को बनाये रखना निर्भर होता है एंकर के साथ तालमेल पर। याद रखें... यदि आप लोगों की पसंद हैं, तो वे आपके दिल को दु:खाना नहीं चाहेंगे। एंकर की तो आदत होती है अपनी आवाज़ को बढ़ाकर बोलने की, आपको भी उसी प्रकार अपने स्वर में तेजी लानी होगी। यदि वे नर्म हैं, तो आप भी नर्म रहिये।
5. पुल बनायें
विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर बात रखते वक्त एक बात को दूसरे से जोड़ते वक्त पुल बनाने की कोशिश करें। हमारे कई नेता अपने कमजोर पक्ष को रखते वक्त गड़बड़ कर देते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि वो अपने कार्यक्षेत्र और मजबूत क्षेत्र के बीच एक उचित पुल का निर्माण नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए एक सवाल "क्या आप आप एबीसीडी नरसंहार में अपनी पार्टी की भूमिका के लिए आज माफी माँगना चाहते हैं?" यह एक ऐसा सवाल है, जिसमें माफी वही मांगेगा जो दोषी है। यदि आपने माफी मांगी, तो माना जायेगा कि आपने गुनाह कबूल किया। इस प्रकार के सवालों के जवाब के लिये ये रास्ते हैं.... "यदि इस मामले में हमारी पार्टी की ओर से कोइर् भी अपराध हुआ है, तो माफी मांगना जरूरी है।" वास्तव में हमने एक्सवाइजेड मामले में किया भी था।
6. ईमानदारी बरतें
आपका टीवी इंटरव्यू बार-बार चैनल पर दिखाया जायेगा। लिहाजा जो भी बात करें पूरी ईमानदारी के साथ कहें। यदि एक भी झूठ आपके मुंह से निकल गया, तो चैनल पर आपके बाकी इंटरव्यू को काट कर आपके झूठ को बार-बार दिखाया जायेगा।
7. विश्वास बनाये रखें
टीवी एंकर के सामने इंटरव्यू के दौरान अपने विश्वास को कायम रखें। एंकर आपको दबाने की पूरी कोशिश करेगा, आपको घेरने के लिये वो हर संभव प्रयास करेगा, लेकिन आपको अपने विश्वास को कायम रखते हुए जवाब देने होंगे। इसके लिये बेहतर है कि आप पिछले कुछ इंटरव्यू जो उस एंकर द्वारा लिये जा चुके हैं, उनकी क्लिपिंग देखें और समझने की कोशिश करें कि वो कैसे सवाल पूछ सकता है।
8. पूछने में झिझकें नहीं
यदि आपको सवाल समझ नहीं आया है तो एंकर से बार-बार सवाल पूछें। कई राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ता इस बात का खास खयाल रखते हैं। उन्हें अलग-अलग चैनलों पर हर रोज बोलना होता है, उसके लिये उनमें सवालों को समझने की अच्छी क्षमता होनी चाहिये।
9. राजनीतिक रूप से सही
आपके निजी विचार कुछ भी हों, इंटरव्यू के दौरान आपके जवाब आपकी पार्टी की विचारधारा से इतर नहीं होने चाहिये। यानी राजनीतिक ढंग से आपको हमेशा सही जवाब देने की जरूरत है।
10. सवालों की शक्ति
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि सवालोंमें बहुत शक्ति होती है। टीवी पर आपका इंटरव्यू आपकी पर्सनालिटी के लिये प्लस प्वाइंट बन सकता है, क्योंकि यह आपके प्रचार का एक बहुत बड़ा माध्यम बन सकता है।
देखें इयान फारिया को वीडियो में.
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/8tx1Vldd_1I" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications