ग्लैमरस मॉडल से नन बनने वाली सोफिया हयात ने की शादी, देखें तस्वीरें
सगाई के बाद 24 अप्रैल को सोफिया ने अपने मंगेतर Vlad Stanescu से शादी कर ली है।
नई दिल्ली। आखिरकार हॉट मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात ने गृहस्थ जीवन में कदम रख ही दिया और उन्होंने शादी कर ली। सोफिया ने पिछले ही दिनों अपनी सगाई की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी।
और इस घोषणा के बाद ही सोफिया और उनकी मंगेतर की बेहद ही हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन तस्वीरों को सोफिया ने ही शेयर किया था जिन्हें देखकर हर कोई चौंक गया था क्योंकि वो तस्वीरें काफी अश्लील थीं।

Vlad रोमानिया के रहने वाले हैं
24 अप्रैल को सोफिया ने अपने मंगेतर Vlad Stanescu से शादी कर ली है, Vlad रोमानिया के रहने वाले हैं और वो इंटीरियर डिजाइनर हैं। इस शादी में सोफिया के केवल करीबी शामिल हुए।

शादी की ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं सोफिया
सोफिया ने गोल्डन कलर का बहुत ही सुंदर गाउन पहना हुआ था और अपनी शादी की ड्रेस में वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं जबकि Vlad भी किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे।
7 जन्मों के बंधन में बंध गए
सोफिया की शादी की खास बात ये है कि उन्होंने अपने मंगेतर Vlad को सिर्फ एक हफ्ते ही डेट किया था. इसके बाद एक हफ्ते बाद ही सोफिया ने सगाई का भी ऐलान कर दिया और उसके बाद 7 जन्मों के बंधन में बंध गए।

हॉट मॉडल से यौन उत्पीड़न तक: नन सोफिया हयात की हर बात सवालों के घेरे में?
बोल्ड मॉडल से नन बनने वाली सोफिया हयात ने खुलासा किया है कि हज यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न हुआ है

नन बनने का दावा करने वालीं सोफिया हयात ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें...
सोफिया का कहना है कि इन शेयर की गई तस्वीरों में वो अपने मंगेतर के साथ खड़ी हैं, जिन्होंने उन के तन को ही नहीं बल्कि उनके मन को भी छू लिया है।












Click it and Unblock the Notifications