Snehlata Shrivastava: शीत सत्र के पहले दिन सुमित्रा महाजन ने कराया स्नेहलता का परिचय तो थपथपाने लगीं मेजें
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन उस वक्त एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अहम ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कैडर की स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की नई महासचिव नियुक्त की गई हैं। यह पहला मौका है जब इस पद पर किसी महिला अधिकारी की नियुक्ति हुई है। लोकसभा अध्यक्ष के इस ऐलान के बाद पूरे संसद में मेजों के थपथपाने की आवाजें आने लगीं और लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

1982 बैच की IAS अफसर
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कैडर की 1982 बैच की IAS अफसर स्नेहलता श्रीवास्तव राज्यसभा में जनरल सेक्रेटरी रह चुकी हैं।

18 सितंबर 1957
18 सितंबर 1957 को जन्मीं स्नेहलता श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 वर्ष से अधिक के अपने कार्यकाल में विविध कार्यक्षेत्रों में काम किया है जिनमें वित्त, दूरसंचार, राजमार्ग, राजस्व, बहुपक्षीय बैंक अर्थात् विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक, विदेशी मुद्रा नियंत्रण, अमेरिका और कनाडा के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग शामिल हैं।

केंद्रीय सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं
स्नेहलता इसी साल सितंबर में केंद्रीय सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हुआ है, जिनके स्थान पर उन्हें नियुक्त किया गया है।

महासचिव पद पर नियुक्त किया
स्नेहलता श्रीवास्तव ने भूगोल में स्नातकोत्तर और क्षेत्रीय आयोजना और आर्थिक विकास में एम फिल किया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव
नवंबर में मध्य प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव को महासचिव पद पर नियुक्त किया गया था, उन्होंने 1 दिसंबर से पद संभाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications