Smiles Credit Card: एक क्रेडिट कार्ड जो देता है स्माइल प्वाइंट
Smiles Credit Card: क्या मुस्कराने का भी पैसा मिल सकता है? वह भी क्रेडिट कार्ड रिवार्ड में? सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन सचमुच ऐसा हो रहा है। अरब देशों में मान्य सीबीडी ने एक नया क्रेडिट कार्ड लांच किया है, जिसका नाम रखा है सीबीडी स्माइल्स क्रेडिट कार्ड, जिसके इस्तेमाल के बाद कार्ड रिवार्ड के रूप में स्माइल्स भेजता है। यदि कोई तीन लाख स्माइल्स प्वाइंट्स जमा कर लेता है, तो वह चार हजार दिरहम तक की शापिंग कर सकता है।
बचत और रिवार्ड दोनों
कार्ड जारी करने वाली कंपनी सीबीडी का कहना है कि जहां धीरे धीरे अच्छी जिंदगी जीने की लागत (कॉस्ट ऑफ लिविंग) बढ़ती जा रही है, वहां थोड़ी सी भी बचत और हर खरीद पर रिवार्ड बहुत मायने रखते हैं। इसी लाभ को ध्यान में रखते हुए सीबीडी ने स्माइल्स क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इस क्रेडिट कार्ड के साथ कुछ और फायदे भी जोड़े गए हैं। सबसे खास बात है स्माइल्स रिवार्ड प्वाइंट्स, जिसे इकट्ठा कर दिरहम के रूप में बदल सकते हैं। तीन लाख स्माइल्स प्वाइंट्स जोड़ने पर 4000 दुबई दिरहम तक की खरीदारी की जा सकती है। सीबीडी ने पहले साल के लिए इस कार्ड की कोई फीस भी नहीं रखी है।

कहीं भी, कभी भी भुनाने की सुविधा
सीबीडी का दावा है कि उसके क्रेडिट कार्ड से खरीदारी से प्राप्त स्माइल्स रिवार्ड को कहीं भी और कभी भी भुनाया जा सकता है। स्माइल ऐप के जरिए भुगतान किया जा सकेगा। स्माइल्स प्वाइंट्स से घर के बिल जमा कराए जा सकते हैं, राशन खरीद सकते हैं, रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं और यात्रा का बिल भी चुका सकते हैं।
कार्ड चुनने के विकल्प
सीबीडी कार्ड के दो विकल्प मौजूद हैं। सीबीडी स्माइल्स वीजा सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड और सीबीडी स्माइल्स वीजा प्लैटिनम कार्ड। सीबीडी स्माइल्स वीजा सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड में 4000 दिरहम तक का स्माइल्स प्वाइंट्स मिल सकता है। हर एक दिरहम की खरीदारी पर 10 स्माइल्स प्वाइंट्स प्राप्त होंगे। इसके साथ ही नि:शुल्क गोल्फ खेलने, गाड़ी पार्क करने और एयरपोर्ट लाउंज में बैठने की भी सुविधा होगी, जबकि सीबीडी स्माइल्स वीजा प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड में 1400 दिरहम तक के स्माइल्स रिवार्ड प्राप्त होंगे। इस क्रेडिट कार्ड से हर दिरहम की खरीदारी पर 5 स्माइल्स प्वाइंट्स मिलेंगे। पर इसके साथ लाइफस्टाइल बेनिफिट्स बहुत जोड़े गये हैं। जैसे सिनेमा टिकट में 50 प्रतिशत की छूट, 1000 से अधिक उत्पादों पर एक खरीद पर एक मुफ्त, सीबीडी ऐप के जरिए हर खरीदारी पर छूट।
सीबीडी स्माइल्स क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना भी आसान है। सीबीडी साइट्स पर जाकर ऑनलाइन निवेदन देना है। कुछ जानकारियां और दस्तावेज अपलोड करना है, उसके बाद दुबई से तुरंत कार्ड जारी हो जाएगा। सीबीडी का एक और दावा है कि उनके कार्ड धारकों को बैंक के ब्रांच में आने की ज़रूरत नहीं है, सारे काम कार्ड के जरिए ही किए जा सकते हैं।
क्या है सीबीडी
कमर्शियल बैंक ऑफ दुबई को सीबीडी के नाम से जानते हैं। इसकी स्थापना 1969 में की गई थी। बैंक की शुरुआत कॉमर्ज बैंक, चेज़ मैनहट्टन बैंक और कमर्शियल बैंक ऑफ़ कुवैत के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में हुई। 1982 में, सीबीडी एक राष्ट्रीय शेयरधारक कंपनी बन गई। दुबई सरकार इसमें मेजर शेयरधारक है। इस समय सीबीडी एक प्रगतिशील और आधुनिक बैंकिंग संस्थान है। यह पारंपरिक और शरिया-अनुपालक दोनों प्रारूपों में खुदरा और वाणिज्यिक बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications