मालूम है..फिट रहने के लिए केवल अच्छी नींद काफी नहीं
आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में इंसान को खुद के लिए टाइम नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से उसकी फिटनेस पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। लोग कहते हैं कि वह नींद तो पूरी लेते हैं लेकिन ना जाने क्यों उन्हें हमेशा थकान महसूस होती है जिसकी वजह से उनके काम और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।
तो ऐसे लोगों को बता दें कि आम तौर पर माना जाता है कि हर सुबह तरोताजा महसूस करने के लिए भरपूर नींद लेना काफी है, लेकिन दिल, दिमाग और शरीर को तरोताजा रखने के लिए और भी विकल्प हैं।
अगर आप उनचीजों को अपनायेंगे तो निसंदेह आपकी समस्या का नंबे प्रतिशत समाधान हो जायेगा और आपको ना तो फिटनेस की दवा खानी होगी और ना ही किसी डॉक्टर से मिलना होगा।
वेबसाइट 'हफिंगटनपोस्ट डॉट काम' ऐसे नुस्खे बताता है जिससे आप हर सुबह खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं। थोड़ी सी नियमित दिनचर्या और सावधानी ना केवल आपको फिट बनायेगी बल्कि आप खुश और ज्यादा एनर्जी भी महसूस करेंगे।
नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और पाईये अपनी समस्या का समाधान।

जरूरत से ज्यादा सोना या फिर ठीक से ना सोना
तरोताजा रहने के लिए जरूरी है कि एक निश्चित अवधि की नींद लें और समय से जगने की आदत डालें और कोशिश कीजिये की आपठीक से सोयें क्योंकि यह बहुत मायने रखता है कि आप नींद कहा ले रहे हैं।

सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहे
बहुत से लोग सोने से पहले टीवी,मोबाइल या लैपटॉप पर कुछ न कुछ कर रहे होते हैं, जबकि इन उपकरणों से निकलने वाला प्रकाश इंसानी दिमाग को संकेत देता है कि यह जगने का समय है।

नीतिगत नींद लें
दोपहर में कुछ समय की नींद या आराम इंसान को बाकी बचे दिन के लिए सतर्क, रचनात्मक और सक्रिय बनाने में मदद करती है।

शारीरिक व्यायाम करे
जो लोग नियमित रूप से शारीरिक व्यायायम करते हैं, उन्हें अच्छी नींद आती है।

सोने से पहले नींद के बारे में सोचें
सोने से पहले जरूरी है कि दिमाग को एक अच्छी और लंबी नींद के लिए तैयार कर लें।

सही खान-पान
इन सबके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात है कि सही समय पर सही खान-पान का ध्यान रखें।












Click it and Unblock the Notifications